<

बक्से में मिला महिला का शव, दोनों हाथों में टैटू के निशान; हत्या के खुलासे में लगी पुलिस की 5 टीम

Kaushambi Murder Case: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में बक्से में महिला का शव मिला है. बताया जा रहा है कि कोई इस बक्से को फेंककर गया है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी है.

Kaushambi Murder Case: उत्तर प्रदेश (up news) के कौशांबी से एक अजीबोगरीब मामला सामना आया है. दरअसल, पूरा मामला यह है कि कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में चकिया हाईवे के किनारे एक बक्से के अंदर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो पाई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए 5 टीमों का गठन कर लिया है. फिलहाल 50 किलोमीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है.

बुधवार शाम को इलाके में उस समय दहशत फैल गई, जब चकिया हाईवे के पास एक अज्ञात कार से फेंके गए लोहे के बक्से के अंदर महिला का शव मिला. सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जब बक्सा खोला गया तो उसके अंदर महिला का शव मिला.

फॉरेंसिक जांच में हुआ ये खुलासा

घटना के सामने आने के बाद एसपी सत्यप्रकाश प्रजापत ने इस मामले को सुलझाने के लिए 5 टीमें गठित की हैं. ये पुलिस टीमें फिलहाल लगभग 50 किलोमीटर के दायरे में खागा टोल प्लाजा से लेकर कोखराज टोल प्लाजा तक लगे 60 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही हैं, ताकि उस संदिग्ध वाहन की पहचान की जा सके. तो वहीं, दूसरी तरफ फॉरेंसिक जांच से पता चला कि महिला के शव को लगभग ढाई बाय 4 फीट के लोहे के बक्से के अंदर रखा गया था.

शव को पहले एक चादर में लपेटा गया था और फिर बक्से में रखने से पहले उसे एक काले तिरपाल से ढका गया था. दुर्गंध को छिपाने के लिए बक्से के अंदर लगभग दो दर्जन फिनायल की गोलियां डाली गई थी.

शादीशुदा थी महिला

पुलिस के अनुसार, महिला की लंबाई लगभग पांच फीट थी और वह देखने में विवाहित प्रतीत हो रही थी. बताया जा रहा है कि महिला का शव नाइट ड्रेस में मिला है, उसके चेहरे पर मेकअप था और पैरों पर लाल महावर लगा हुआ था. शरीर पर किसी भी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं. जिसकी वजह से आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है. महिला के शरीर पर मिले टैटू उसकी पहचान स्थापित करने में अहम सुराग बनकर उभरे हैं. उसके दाहिने हाथ पर सूरज के निशान के साथ ‘jeev’ लिखा हुआ है. जिसे पुलिस संजीव नाम से जोड़ रही है. वहीं उनके दूसरे हाथ पर भगवान गणेश और बिच्छू का टैटू बना हुआ है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 18:14:56 IST

भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…

Last Updated: September 29, 2026 17:59:35 IST