CBSE 10th me kisne top kiya | Who is Daksha and Tanay Srivastava: जैसा की आप सभी जानते हैं कि CBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट आए चुका है और 2026 को उनके टॉपर्स भी मिल चुके हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को कक्षा 10 के परिणाम घोषित कर दिए. 2026 की सबसे दिलचस्प बात ये है कि देश भर के कई छात्रों ने 100 प्रतिशत का पूरा स्कोर हासिल किया है.बता दें कि जहां एक तरफ गाजियाबाद में, वसुंधरा ने टॉप किया तो वहीं सेक्टर-6 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र दक्ष वासुदेव ने 100 में से 100 लाकर इतिहास रच दिया है. वैशाली सेक्टर-5 के निवासी दक्ष वासुदेव ने बताया कि उन्होंने कुल सात विषयों की पढ़ाई की थी. उन्होंने गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, जापानी और डेटा साइंस में 100 में से 100 का पूर्ण स्कोर किया, जबकि सामाजिक विज्ञान में 99 और हिंदी में 93 अंक प्राप्त किए. अपने सर्वश्रेष्ठ पांच विषयों में, उन्होंने 500 में से कुल 500 अंक हासिल किए. चलिए जान लेते हैं ये बच्चे कौन हैं जिन्होंने इस बार इतिहास रचा और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया?
कौन है 100 अंक लाने वाला दक्ष ?
दक्ष वो नाम है जिसने इस बार टॉप कर हर छात्र को लगन और मेहनत से शिक्षा हासिल करने की सीख दी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दक्ष वासुदेव वैशाली सेक्टर-5 का रहने वाला है. सबसे दिलचस्प और प्रेरित करने वाली बात ये है कि इस छात्र ने बिना किसी बाहरी कोचिंग के ही इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है. दक्ष का कहना है कि इस सफर में सबसे ज्यादा जरूरी सेल्फ स्टडी है. वहीं दक्ष के पिता, विघ्नेश्वर वासुदेव, एक सूचना प्रौद्योगिकी (IT) फर्म में काम करते हैं, जबकि उनकी माँ, शिल्पा वासुदेव, मानव संसाधन (HR) क्षेत्र में कार्यरत हैं.
किस मुकाम तक पहुंचना चाहते हैं दक्ष ?
दक्ष ने इस बात की जानकारी दी है कि वो पिछले सात महीनों से हर रोज 12 से 13 घंटे पढ़ाई कर रहे थे. दक्ष इस बात पर ज़ोर देते हैं कि उन्होंने कभी भी किसी मौजूदा विषय को पूरी तरह से समझे बिना अगले विषय की ओर कदम नहीं बढ़ाया; इस संबंध में उनके पिता ने भी उन्हें बेहतरीन मार्गदर्शन प्रदान किया. दक्ष का भविष्य का लक्ष्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) में सफल होना और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में जाना है. इसके बाद, वो संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षाओं में शामिल होकर राष्ट्र की सेवा करना चाहता है.
तनय श्रीवास्तव ने भी रचा इतिहास
वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुरुग्राम के सेक्टर-49 के रहने वाले तनय श्रीवास्तव ने 10वीं कक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल करके एक शानदार उपलब्धि हासिल की है. इतना ही नहीं, वो सेक्टर-46 स्थित एमिटी स्कूल में PCM स्ट्रीम के साथ 11वीं की पढ़ाई कर रहे हैं, और भविष्य में रिसर्च के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का लक्ष्य रखते हैं. तनय ने जाकारी दी है कि उनकी सफलता की मुख्य नींव ‘सेल्फ-स्टडी’ (खुद से पढ़ाई) थी. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी अपने पढ़ाई के समय को घंटों में नहीं मापा; इसके बजाय, जब भी उनका मन करता, वो पूरे ध्यान से पढ़ाई करते थे. उनका मानना है कि लगातार और समझदारी से पढ़ाई करने पर बेहतर नतीजे मिलते हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 10वीं कक्षा में, तनय ने अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत और IT जैसे विषयों में पूरे 100% अंक हासिल किए. उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें किताबें पढ़ने और कंप्यूटर गेम्स खेलने का भी शौक है, जिससे उन्हें अपना मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है.