CBSE Class 12 Result 2026| Digilocker Se Result Kaise Check Karein: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड Central Board of Secondary Education द्वारा आयोजित क्लास 12वीं के एग्जाम 2026 का रिजल्ट जल्द ही जारी होने की उम्मीद है. इस बार करीब 10.2 लाख छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. एग्जाम 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच हुई थी. अब कॉपी जांच और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया फाइनल चरण में है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, CBSE क्लास 12 का रिजल्ट 2026 मई के तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है. पिछले सालों में रिजल्ट आमतौर पर मई के दूसरे सप्ताह में आता था, लेकिन इस बार थोड़ी देरी की संभावना है. फिर भी बोर्ड ने संकेत दिया है कि पूरी प्रक्रिया तय समय के अनुसार चल रही है.
CBSE का ऑफिशियल बयान
CBSE के एग्जाम कंट्रोल संयम भारद्वाज ने बताया है कि नए सिस्टम में तकनीकी खराबी की जो खबरें चल रही हैं, वे पूरी तरह गलत हैं. इसका मतलब है कि रिजल्ट तैयार करने का काम बिना किसी बड़ी समस्या के आगे बढ़ रहा है. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल ऑफिशियल जानकारी पर ही भरोसा करें और अफवाहों से बचें.
CBSE Class 12 Result 2026 कहां देखें
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकते हैं:
results.cbse.nic.in
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
इन वेबसाइट्स पर रिजल्ट आसानी से उपलब्ध होगा और छात्र अपने अंक देख सकते हैं.
CBSE 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें? (CBSE Class 12 Result 2026 Digilocker Download)
रिजल्ट देखने के लिए छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं.
‘CBSE Class 12 Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी भरें.
सबमिट बटन पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
DigiLocker और UMANG ऐप से भी मिलेगा रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट मोबाइल ऐप के जरिए भी देख सकते हैं. इसके लिए DigiLocker और UMANG का उपयोग किया जा सकता है. इन प्लेटफॉर्म्स पर डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध होती है, जिससे वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने पर भी आसानी से रिजल्ट देखा जा सकता है.
डिजीलॉकर पर क्लास 12 की मार्कशीट ऐसे करें डाउनलोड
डिजीलॉकर एप्लिकेशन डाउनलोड करें या digilocker.gov.in पर जाएं.
अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करें
डैशबोर्ड पर ‘शिक्षा’ अनुभाग पर जाएं और ‘केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड’ चुनें.
‘बारहवीं कक्षा की मार्कशीट’ चुनें .
अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें.
सबमिट पर क्लिक करें.