<
Categories: Education

Google NEET 2026 Practice Test: नीट की तैयारी अब आसान, घर बैठे शुरू करें फ्री में प्रैक्टिस टेस्ट

Google Gemini NEET UG 2026 Practice Test: नीट यूजी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है. गूगल ने Gemini ऐप पर प्रैक्टिस टेस्ट शुरू किए हैं, जिससे अब घर बैठे असली परीक्षा जैसा अनुभव मिल सकेगा.

Google Gemini NEET UG 2026 Practice Test: नीट यूजी 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. Google ने अपने Gemini ऐप पर NEET प्रैक्टिस टेस्ट फीचर लॉन्च किया है, जिससे मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा की तैयारी अब और ज्यादा आसान और स्मार्ट हो गई है. यह पहल दो नीजी एजुकेशन संस्थान के सहयोग से तैयार की गई है, ताकि छात्रों को वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव मिल सके.

Google का यह नया फीचर छात्रों को सिर्फ रिवीजन ही नहीं, बल्कि रियल एग्जाम जैसी प्रैक्टिस भी देता है. इन मॉक टेस्ट्स में ऐसे प्रश्न शामिल किए गए हैं जो परीक्षा पैटर्न और लेवल के काफी करीब हैं. इसका उद्देश्य छात्रों को टाइम मैनेजमेंट, स्ट्रॉन्ग टॉपिक्स की पहचान और एग्जाम प्रेशर से निपटने में मदद करना है.

Google के VP ने दी जानकारी

Google के वाइस प्रेसिडेंट Josh Woodward ने इस अपडेट को अपने X (Twitter) हैंडल पर शेयर किया. उन्होंने लिखा कि NEET जैसे बड़े एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह एक खास पहल है और कंपनी भविष्य में और भी विषयों के प्रैक्टिस टेस्ट जोड़ने पर काम कर रही है. उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए यह भी कहा कि यह टूल उनकी तैयारी को बेहतर बनाने में मदद करेगा.

Gemini ऐप पर NEET मॉक टेस्ट कैसे दें?

Google Play Store से Gemini ऐप डाउनलोड करें.
ऐप में लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करें.
सर्च बॉक्स में टाइप करें: “I want to take a NEET mock test”.
NEET मॉक टेस्ट ओपन हो जाएगा.
टेस्ट पूरा करने के बाद Submit पर क्लिक करें.
तुरंत आपका स्कोर स्क्रीन पर दिखाई देगा.

छात्रों के लिए क्यों खास है यह फीचर?

परीक्षा जैसा वास्तविक अनुभव मिलता है.
कमजोर और मजबूत टॉपिक्स की पहचान आसान होती है.
समय प्रबंधन में सुधार होता है.
आत्मविश्वास बढ़ता है.

पहले भी JEE और SAT के लिए लॉन्च हुए थे टेस्ट

यह पहली बार नहीं है जब Google ने ऐसा कदम उठाया है. इससे पहले जनवरी में कंपनी ने JEE Mains और SAT के लिए भी फुल-लेंथ प्रैक्टिस टेस्ट लॉन्च किए थे. उन टेस्ट्स को भी शिक्षा विशेषज्ञों के सहयोग से तैयार किया गया था. इन टेस्ट्स की खास बात यह है कि ये असली परीक्षा के पैटर्न और कठिनाई स्तर के काफी करीब होते हैं, जिससे छात्रों को बेहतर तैयारी करने में मदद मिलती है.

Google Gemini का यह नया NEET UG 2026 प्रैक्टिस टेस्ट फीचर छात्रों के लिए डिजिटल एजुकेशन में एक बड़ा कदम है। AI आधारित यह टूल न केवल पढ़ाई को आसान बनाता है, बल्कि परीक्षा की तैयारी को ज्यादा प्रभावी और इंटरैक्टिव भी बनाता है। अब NEET की तैयारी सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ और भी मजबूत हो गई है।

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar
Tags: googleNEET

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST