Google Gemini NEET UG 2026 Practice Test: नीट यूजी 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. Google ने अपने Gemini ऐप पर NEET प्रैक्टिस टेस्ट फीचर लॉन्च किया है, जिससे मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा की तैयारी अब और ज्यादा आसान और स्मार्ट हो गई है. यह पहल दो नीजी एजुकेशन संस्थान के सहयोग से तैयार की गई है, ताकि छात्रों को वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव मिल सके.
Google का यह नया फीचर छात्रों को सिर्फ रिवीजन ही नहीं, बल्कि रियल एग्जाम जैसी प्रैक्टिस भी देता है. इन मॉक टेस्ट्स में ऐसे प्रश्न शामिल किए गए हैं जो परीक्षा पैटर्न और लेवल के काफी करीब हैं. इसका उद्देश्य छात्रों को टाइम मैनेजमेंट, स्ट्रॉन्ग टॉपिक्स की पहचान और एग्जाम प्रेशर से निपटने में मदद करना है.
Google के VP ने दी जानकारी
Google के वाइस प्रेसिडेंट Josh Woodward ने इस अपडेट को अपने X (Twitter) हैंडल पर शेयर किया. उन्होंने लिखा कि NEET जैसे बड़े एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह एक खास पहल है और कंपनी भविष्य में और भी विषयों के प्रैक्टिस टेस्ट जोड़ने पर काम कर रही है. उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए यह भी कहा कि यह टूल उनकी तैयारी को बेहतर बनाने में मदद करेगा.
Gemini ऐप पर NEET मॉक टेस्ट कैसे दें?
Google Play Store से Gemini ऐप डाउनलोड करें.
ऐप में लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करें.
सर्च बॉक्स में टाइप करें: “I want to take a NEET mock test”.
NEET मॉक टेस्ट ओपन हो जाएगा.
टेस्ट पूरा करने के बाद Submit पर क्लिक करें.
तुरंत आपका स्कोर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
छात्रों के लिए क्यों खास है यह फीचर?
परीक्षा जैसा वास्तविक अनुभव मिलता है.
कमजोर और मजबूत टॉपिक्स की पहचान आसान होती है.
समय प्रबंधन में सुधार होता है.
आत्मविश्वास बढ़ता है.
पहले भी JEE और SAT के लिए लॉन्च हुए थे टेस्ट
यह पहली बार नहीं है जब Google ने ऐसा कदम उठाया है. इससे पहले जनवरी में कंपनी ने JEE Mains और SAT के लिए भी फुल-लेंथ प्रैक्टिस टेस्ट लॉन्च किए थे. उन टेस्ट्स को भी शिक्षा विशेषज्ञों के सहयोग से तैयार किया गया था. इन टेस्ट्स की खास बात यह है कि ये असली परीक्षा के पैटर्न और कठिनाई स्तर के काफी करीब होते हैं, जिससे छात्रों को बेहतर तैयारी करने में मदद मिलती है.
Google Gemini का यह नया NEET UG 2026 प्रैक्टिस टेस्ट फीचर छात्रों के लिए डिजिटल एजुकेशन में एक बड़ा कदम है। AI आधारित यह टूल न केवल पढ़ाई को आसान बनाता है, बल्कि परीक्षा की तैयारी को ज्यादा प्रभावी और इंटरैक्टिव भी बनाता है। अब NEET की तैयारी सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ और भी मजबूत हो गई है।