<
Categories: देश

24 घंटे में देश में तीन जगह हुई भीषण आगजनी! कई लोगों की गयी जान, क्या है इस आफत का कारण?

Fire Accident Today: 24 घंटे के अंदर ही लखनऊ, गिरीडीह और दिल्ली के स्वरूप नगर में आग लगने की भीषण घटनाएं सामने आयी हैं और तीनों के ही कारण अलग-अलग हैं. इन घटनाओं में कई लोग घायल हुए और कुछ लोगों की जान भी चली गयी.

Fire Accident Today: 24 घंटे के अंदर ही देश में कई जगह आग लगने की भीषण घटनाएं सामने आयी हैं और तीनों के ही कारण अलग-अलग हैं. इन घटनाओं में कई लोग घायल हुए और कुछ लोगों की जान भी चली गयी. लेकिन सवाल उठता है कि एक दिन के अंदर ही अचानक आगजनी की दुर्घटना इतनी क्यों बढ़ गयी?

बता दें कि 15 अप्रैल 2026 को लखनऊ के विकास नगर में रिंग रोड किनारे खाली प्लाट में बनी लगभग 500 झोपड़ियों में भीषण आग लग गई, वहीं गिरिडीह में ट्रक की टक्कर भीषण आग का कारण बनी. इसके अलावा दिल्ली के स्वरूप नगर में भी पारिवारिक विवाद के बीच एक घर में भीषण आग लग गयी.

लखनऊ में लगी भीषण आग

लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार शाम खाली प्लाट में बनी झोपड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई. यह आग इतनी विकराल थी कि लगभग 10 किलोमीटर दूर से धुआं उठता देखा जा सकता था. आग की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल और पुलिस को दी. मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए. आग के चलते घरों में रखे सिलेंडर भी फट गए. यह आग रात में लगी, जिस टाइम ज्यादातर लोग सो रहे थे. कई लोगों का कहना है कि उनके बच्चे नहीं मिल रहे.

गिरिडीह में भी हुआ हादसा

 झारखंड के गिरिडीह जिले में डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो टोल प्लाजा के पास नेशनल हाईवे पर तीन ट्रकों की भीषण टक्कर के बाद आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में दो लोग जिंदा जल गए, जबकि तीनों ट्रक पूरी तरह खाक हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोयला लदी एक मिनी ट्रक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में खड़ा एक अन्य ट्रक भी इसकी चपेट में आ गया.

दिल्ली के स्वरूपनगर में घर में लगी आग

दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में भी आग लगने की घटना सामने आई है. दिल्ली के अमृत विहार स्थित स्वरूप नगर में पारिवारिक विवाद के चलते भीषण आग लग गई.  दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब एक घंटा लगा. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जलते फर्श पर फंसे एक व्यक्ति ने बिजली के तारों पर कदम रखा और आग की लपटों से बचने के लिए सावधानी से उन पर चलकर आगे बढ़ रहा था. पुलिस की मदद से उसे सुरक्षित बचा लिया गया.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST