High Paying Job Bitterness: भारत में बड़ी सैलरी को सफलता माना जाता है, लेकिन एक 24 वर्षीय युवक ने 17 LPA की नौकरी छोड़कर दिखाया कि हर अच्छी सैलरी, अच्छी जिंदगी की गारंटी नहीं होती.
High-Paying Job Bitterness: ड्रीम जॉब या दबाव? बैंकिंग सेक्टर की सच्चाई आई सामने
High Paying Job Bitterness: भारत में हाई सैलरी जॉब (High Paying Jobs) को अक्सर सफलता का सबसे बड़ा पैमाना माना जाता है, लेकिन क्या सिर्फ अच्छी सैलरी ही एक अच्छी नौकरी की पहचान होती है? यह सवाल आजकल फिर चर्चा में है, खासकर एक 24 साल के युवक की वजह से, जिसने 17 लाख प्रति वर्ष (17 LPA) की बैंकिंग नौकरी छोड़कर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया. आमतौर पर लोग ऐसी नौकरी पाने का सपना देखते हैं, लेकिन इस युवक का अनुभव कुछ और ही कहानी बयां करता है.
उन्होंने बताया कि सैलरी भले ही आकर्षक थी, लेकिन वर्कप्लेस कल्चर, लंबे काम के घंटे और लगातार बढ़ते दबाव ने उसकी लाइफ क्वालिटी को प्रभावित किया. यही वजह है कि आज युवा सिर्फ पैसे नहीं, बल्कि बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस को भी महत्व देने लगे हैं. IIIT दिल्ली से ग्रेजुएट चिराग मदान ने इंस्टाग्राम पर अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने बैंकिंग सेक्टर में जॉब बड़े सपनों के साथ शुरू की थी. उन्हें लगा था कि उनका काम 9 से 5 के बीच रहेगा और लाइफ बैलेंस बनी रहेगी. लेकिन जॉब की असलियत कुछ और ही निकली.
चिराग के अनुसार धीरे-धीरे उनका वर्क शेड्यूल 9 से 5 से बढ़कर 9 से 7 हो गया. इतना ही नहीं हफ्ते में 5 दिन की जगह 6 दिन काम करना पड़ता था. उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के पास ठीक से खाना खाने का भी समय नहीं होता था. सिर्फ 15 मिनट में लंच खत्म कर दोबारा काम पर लौटने की उम्मीद की जाती थी. छुट्टी लेने के नियम भी इतने सख्त थे कि बीमार होने पर भी पूरी सफाई देनी पड़ती थी.
बैंकिंग जॉब में सबसे बड़ी चुनौती थी भारी-भरकम सेल्स टारगेट. चिराग ने दावा किया कि हर महीने करोड़ों रुपये के बिजनेस लाने का दबाव रहता था. अगर टारगेट पूरा नहीं होता, तो सीनियर अधिकारियों का व्यवहार काफी सख्त हो जाता था. इस माहौल में कर्मचारियों को हर महीने नई शुरुआत करनी पड़ती थी, जिससे मानसिक दबाव और बढ़ जाता था.
चिराग ने सबसे गंभीर मुद्दा गलत तरीके से प्रोडक्ट बेचने का दबाव को लेकर उठाया. उन्होंने एक उदाहरण साझा किया, जिसमें एक क्लाइंट को ऐसे निवेश विकल्प दिए गए थे, जिनका रिटर्न फिक्स्ड डिपॉज़िट से भी कम था. उनके अनुसार, बैंक कर्मचारियों पर इतना दबाव होता है कि कई बार उन्हें ऐसे प्रोडक्ट बेचने पड़ते हैं, जिन पर उन्हें खुद भरोसा नहीं होता.
उन्होंने यह भी बताया कि कर्मचारियों को महंगे ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बेचने के लिए कहा जाता था, जबकि मार्केट में Zerodha और Groww जैसे सस्ते और बेहतर विकल्प मौजूद हैं. चिराग का कहना था कि जब वह खुद इन प्रोडक्ट्स पर भरोसा नहीं कर पा रहे थे, तो ग्राहकों को कैसे सलाह दें?
उनकी पोस्ट वायरल होने के बाद कई लोगों ने अपने अनुभव भी साझा किए. कुछ यूज़र्स ने बताया कि उन्होंने भी इसी तरह के कारणों से बैंकिंग जॉब छोड़ी. कई लोगों ने माना कि इस सेक्टर में सेल्स का दबाव और गलत प्रोडक्ट बेचने की संस्कृति एक बड़ी समस्या बन चुकी है.
यह कहानी सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उन हजारों युवाओं की है जो अच्छी सैलरी के बावजूद खराब वर्क कल्चर से जूझ रहे हैं. आखिरकार, एक अच्छी नौकरी वही है जो न सिर्फ पैसे दे, बल्कि सम्मान, संतुलन और सुकून भी दे.
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…
Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…
Marriage fraud: मोहाली की युवती ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लिव-इन…
Tourism in India: भारत में घरेलू पर्यटन की सबसे बड़ी वजह छुट्टियां या मनोरंजन नहीं,…
उत्तर प्रदेश के औरैया से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला कथित तौर…
बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने दावा किया कि एआई-संचालित ट्रैफिक कैमरे ने उसके गिटार को…