Bumble Date Fraud: आजकल डेटिंग-ऐप का चलन जोरों पर हैं,अक्सर लोग अपने साथी के तलाश में अलग- अलग ऐप को दिन भर स्क्राल करते रहते है,लेकिन अगर आप भी यह करते तो सावधान हो जाइए क्योंकि कोलकाता से एक डरावना मामला सामने आया है.
डेटिंग ऐप फ्रॉड कोलकाता
Dating App Scam: कोलकाता के रानीकुठी इलाके में एक युवक अपनी ऑनलाइन क्रश से मिलने बड़े अरमानों के साथ पहुंचा था. चैटिंग के दौरान सब कुछ काफी अच्छा चल रहा था, इसलिए जब लड़की ने खुद एक ‘कपल कैफे’ में मिलने का प्लान बनाया, तो उसने बिना ज्यादा सोचे हां कर दी.कैफे में मुलाकात भी किसी फिल्मी सीन जैसी लगी.लड़के को लग रहा था कि शायद ये मुलाकात कुछ खास मोड़ ले सकती है. लेकिन उसे अंदाजा भी नहीं था कि ये रोमांटिक डेट असल में एक जाल है.
कुछ देर बाद जब वेटर बिल लेकर आया, तो लड़के के चेहरे का रंग ही उड़ गया. टेबल पर रखा बिल करीब 8500 रुपये का था, जबकि उन्होंने इतनी महंगी चीजें ऑर्डर भी नहीं की थीं.उसने तुरंत इस पर सवाल उठाया, लेकिन मामला वहीं से बिगड़ गया.
जैसे ही लड़के ने विरोध किया, कैफे के कर्मचारी उसके आसपास जमा हो गए और दबाव बनाने लगे कि बिल भरना ही पड़ेगा. सबसे हैरानी वाली बात ये रही कि जो लड़की अभी तक उसके साथ बैठी हंस-बोल रही थी, वही चुपचाप वहां से निकल गई.उसी वक्त लड़के को समझ आ गया कि ये पूरी सेटिंग पहले से ही तय थी.
बाद में जब उसने ध्यान से बिल देखा, तो उसमें कई ऐसी चीजें शामिल थीं जो उन्होंने मंगवाई ही नहीं थीं. साफ था कि उसे फंसाकर ज्यादा पैसे वसूले गए थे.
इस घटना के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कुछ लोग मजाक उड़ा रहे हैं, तो कुछ इसे गंभीर स्कैम बता रहे हैं. कई यूजर्स ने चेतावनी दी कि डेटिंग ऐप के जरिए ऐसे जाल तेजी से फैल रहे हैं.जानकारों का मानना है कि ये कोई एक मामला नहीं, बल्कि एक संगठित तरीका है, जहां कुछ कैफे और लड़कियां मिलकर लोगों को फंसाते हैं.
Arkestra Dance Video: सोशल मीडिया पर ऑर्केस्टा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी…
Bihar News: सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि बिहार में जमीन दान करने वालों के…
अगर आपके घर में भी टॉयलेट की सीट पर दाग पड़ गए हैं और वो…
दोनों ही फोन्स अपने सेगमेंट के बेस्ट और किफायती मोबाइल माने जाते हैं. लेकिन, इन्हें…
अब जल्दी ही EPFO जल्द ही यूपीआई (UPI) के जरिए सीधे बैंक खाते में पीएफ…
Maharashtra News: महाराष्ट्र के गोंदिया शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे इंसानियत…