JEE Main Session 2 Result 2026: जेईई मेन 2026 के सेशन-2 (BE/BTech) के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज कभी भी रिजल्ट जारी कर सकती है. रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे. खास बात ये है कि जिन छात्रों ने दोनों सेशन में एग्जाम दिए है, उनके लिए बेहतर स्कोर को ही फाइनल माना जाएगा.
रिजल्ट कैसे चेक करें?
रिजल्ट घोषित होने के बाद कैंडिडेट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
कैटेगरी वाइज कटऑफ का अनुमान
रिजल्ट के साथ ही एनटीए कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी करेगा. पिछले सालों के ट्रेंड के आधार पर इस बार भी कटऑफ लगभग इसी रेंज में रहने की संभावना है-
जनरल (General): 90–100 पर्सेंटाइल
GEN-EWS: 80–82 पर्सेंटाइल
OBC: 79–81 पर्सेंटाइल
SC: 61–64 पर्सेंटाइल
ST: 48–50 पर्सेंटाइल
कटऑफ किन फैक्टर्स पर निर्भर करता है?
जेईई मेन का कटऑफ कई अहम पहलुओं पर तय होता है. इसमें एग्जाम में शामिल छात्रों की संख्या, पेपर का कठिनाई लेवल और अलग-अलग शिफ्ट्स का संतुलन शामिल होता है. इस बार अधिकांश छात्रों ने पेपर को ‘मॉडरेट’ बताया है, इसलिए कटऑफ में हल्का बदलाव संभव है.
11 लाख से ज्यादा छात्रों ने दिए एग्जाम
सेशन-2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 11.23 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. ये परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में हुई थी और रिजल्ट तैयार करने में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया का उपयोग किया गया है, ताकि सभी शिफ्ट्स के बीच संतुलन बना रहे.