Live TV
Search
Home > Education > JEE Main Result 2026 Session 2: जेईई मेंस सेशन 2 रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर कल, ऐसे कर पाएंगे चेक

JEE Main Result 2026 Session 2: जेईई मेंस सेशन 2 रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर कल, ऐसे कर पाएंगे चेक

NTA जल्द JEE Main 2026 Session 2 का रिजल्ट जारी कर सकती है, संभावित तारीख 20 अप्रैल है. छात्र इसे jeemain.nta.nic.in पर देख सकेंगे, जिससे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होगा.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: April 19, 2026 22:47:49 IST

Mobile Ads 1x1

JEE Main Result 2026 Session 2 Tomorrow: देशभर के इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आने वाली है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेंस 2026 सेशन 2 का रिजल्ट जारी करने जा रही है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार परिणाम 20 अप्रैल 2026 तक घोषित किया जा सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर देख सकेंगे.

JEE Main 2026 Session 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थी. यह परीक्षा देशभर के 304 शहरों में 566 केंद्रों पर और विदेश के 14 शहरों में भी कराई गई थी. इस बार भी बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया, जिसमें 11 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए.

रिजल्ट के साथ आएगी AIR और कट-ऑफ

NTA द्वारा रिजल्ट के साथ ही ऑल इंडिया रैंक (AIR) और JEE Advanced 2026 के लिए क्वालिफाइंग कट-ऑफ जारी किए जाने की संभावना है. यह रैंक छात्रों के इंजीनियरिंग कॉलेज चयन और आगे की प्रवेश प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. रिजल्ट से पहले एजेंसी फाइनल आंसर-की भी जारी कर सकती है. इससे पहले 11 अप्रैल 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी, जिसके खिलाफ छात्रों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था. प्रत्येक चुनौती के लिए 200 रुपये शुल्क लिया गया था. छात्रों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद संशोधित आंसर-की के आधार पर अंतिम स्कोर तैयार किए जाएंगे.

रैंक का अनुमान पहले से लगाने का विकल्प

रिजल्ट आने से पहले छात्र अपनी संभावित रैंक का अंदाजा भी लगा सकते हैं. इसके लिए वे विभिन्न ऑनलाइन टूल्स का उपयोग कर सकते हैं, जिनमें रैंक प्रेडिक्शन सुविधा उपलब्ध होती है. यह छात्रों को काउंसलिंग और कॉलेज चयन की तैयारी में मदद करता है. इस साल JEE Main 2026 का पहला सेशन 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच आयोजित किया गया था, जिसका परिणाम 16 फरवरी को घोषित हुआ था. अब दूसरा सेशन अंतिम चरण में है, और इसके बाद पूरे देश के इंजीनियरिंग एडमिशन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

रिजल्ट नजदीक आते ही छात्रों और अभिभावकों में उत्सुकता बढ़ गई है. यह परिणाम न केवल उनकी मेहनत का आकलन करेगा, बल्कि देश के शीर्ष तकनीकी संस्थानों में प्रवेश का रास्ता भी तय करेगा. रिजल्ट के बाद JEE Advanced 2026 की तैयारी और काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जिससे IIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश का मार्ग खुलेगा. अब सभी की नजरें NTA के आधिकारिक ऐलान पर टिकी हैं, जो अगले कुछ दिनों में सामने आ सकता है.

MORE NEWS