Karnataka SSLC Class 10 Results 2026: कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) आज क्लास 10 (SSLC) एग्जाम 2026 के रिजल्ट अनाउंस करने जा रहा है. इस साल करीब 8.65 लाख छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट्स karresults.nic.in, kseab.karnataka.gov.in और sslc.karnataka.gov.in पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे. इसके अलावा, छात्र DigiLocker और SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं.
रिजल्ट से जुड़ी जानकारी
इस साल एसएसएलसी एग्जाम 18 मार्च से 2 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं. महावीर जयंती के कारण तीसरी भाषा की परीक्षा, जो पहले 30 मार्च को निर्धारित थी, उसे बदलकर 31 मार्च को आयोजित किया गया.
छात्रों को एग्जाम में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 35% अंक हासिल करना जरूरी है. जो छात्र इस मानदंड को पूरा नहीं कर पाएंगे, उन्हें पूरक (सप्लीमेंट्री) परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा, जो इसी साल बाद में आयोजित होगी.
वेबसाइट पर कैसे चेक करें Karnataka SSLC Class 10 Result
ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए छात्रों के पास उनका रोल नंबर या स्कूल कोड होना जरूरी है.
ऑफिशियल KSEAB वेबसाइट पर जाएं.
SSLC रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
View Result पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.
मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.
करनाटक SSLC रिजल्ट SMS के जरिए कैसे देखें (How To Check KSEAB 10th Result Via SMS)
छात्र SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
अपने मोबाइल में मैसेजिंग ऐप खोलें.
नया मैसेज लिखने के लिए कंपोज ऑप्सन चुनें.
KAR10 लिखें, फिर स्पेस देकर अपना 11 अंकों का रोल नंबर दर्ज करें.
इस मैसेज को 56263 पर भेज दें.
मैसेज भेजने के बाद आपको उसी नंबर पर विषयवार अंक प्राप्त हो जाएंगे.