UP Board 12th result kab aayega 2026: यूपी-बोर्ड 2026 क्लास 12 के रिजल्ट का छात्रों को बेसबरी से इंतजार है और वो जल्द जारी हो सकता है. क्योंकि आंसर शीट चेक हो चुकी हैं. आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in, और results.upmsp.edu.in पर देख सकते हैं. ऐसी खबरे हैं कि क्लास 12 और 10 दोनों क्लास का रिजल्ट एक साथ ही रिलीज होगा.
यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा (UP Board 12th result kab aayega)
यूपीएमएसपी जल्द ही क्लास 12 के रिजल्ट घोषित करने के लिए तैयार है, शायद अप्रैल 2026 के मध्य या लास्ट वीक में आ सकता है. यूपी-बोर्ड रिजल्ट 2026 के संबंध में सभी आधिकारिक सूचनाएं upmsp.edu.in पर पोस्ट की जाएंगी. यूपी बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की तारीख की ऑफिशियल डेट नहीं बताई है.
कैसे चेक करें रिजल्ट (UP Board Class 12 result kaise check kare)
यूपी बोर्ड क्लास 12 का रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
वहां पर UP Board Class 12 का लिंक सिलेक्ट करें.
फिर एक नया पेज खुलेगा वहां पर रोल नंबर और डिटेल्स डाले.
फिर सबमिट कर दें और आपका रिजल्ट आ जाएगा.
उसके बाद अपने रिजल्ट का प्रिंट ले लें.
पास होने के लिए नंबर
यूपी बोर्ड क्लास 12 में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में 33% परसेंट नंबर लाने होंगे और जिनके नहीं आए वो कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए रजिस्टर करेंगे. इस साल यूपी बोर्ड क्लास 12 के लिए 5.5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने एग्जाम दिया है.