UPMSP UP Board Class 10th Passing Marks 2026: आज यूपी बोर्ड के 27 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा क्योंकि आज शाम 4 बजे क्लास 10 और 12 का रिजल्ट आने वाला है. छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जारी होने के बाद देख सकते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि यूपी बोर्ड में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए होते हैं.
जिन लोगों ने इस साल एग्जाम दिए हैं वो यहां पर चेक कर सकते हैं कि यूपी बोर्ड में पास होने के लिए इस बार कितने नंबर चाहिए. कितने नंबर आ जाएं कि आप पास हो जाएंगे-
UPMSP हाई स्कूल में पासिंग मार्क्स
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा तय नियमों के मुताबिक क्लास 10 में पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 नंबर होने चाहिए. अगर इससे कम नंबर आए तो आप फेल माने जाएंगे और आपको फिर से एग्जाम देना पड़ सकता है. स्टूडेंट्स को ये मार्क्स थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों को मिलाकर हासिल करने होंगे.

क्लास 10 और 12 का रिजल्ट कैसे चेक करें
यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा.
वहां जाकर वेबसाइट के होम पेज पर ‘रिजल्ट’ पर क्लिक करना होगा.
फिर हाइ स्कूल और इंटर के लिंक पर क्लिक करना होगा.
उसके बाद अपनी जरूरी डिटेल्स जैसे रोल नंबर डालना होगा.
उसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.