<
Categories: मनोरंजन

Jana Nayagan Trailer: इंटरनेट पर छाया थलपति की “जन नायकन” का ट्रेलर, आखिरी फिल्म में बॉबी देओल से भिड़ते नजर आए एक्टर विजय

Jana Nayagan Trailer: थलपति विजय की फिल्म जन नायकन के मेकर्स ने ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है. इससे फैंस को कहानी की पहली झलक देखने को मिली है.

Jana Nayagan Trailer: थलपति विजय की फिल्म जन नायकन के मेकर्स ने ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है. इससे फैंस को कहानी की पहली झलक देखने को मिली है. विजय के फुल टाइम पॉलिटिक्स में आने से पहले यह उनकी आखिरी फिल्म मानी जा रही है. ट्रेलर ने सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में पहले ही काफी एक्साइटमेंट पैदा कर दिया है.

विजय का नया अवतार

2 मिनट 52 सेकंड के ट्रेलर में विजय एक बड़े मास-ओरिएंटेड रोल में नज़र आ रहे हैं. इसमें वे पावर, पब्लिक ज़िम्मेदारी और ज़बरदस्त टकराव का सामना कर रहे हैं. विजय थलपति आर्मी ऑफिसर होते हैं या फिर वह क्रिमिनल होते हैं. उनकी बेटी के साथ कुछ गलत होता है. वे उसे बचाने जाते ही हैं कि विलेन बॉबी देओल उनके रास्ते में आते हैं, जो देश को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं. इसके बाद विजय थलपति अपने देश की रक्षा करते हैं.

फिल्म में इन्होंने निभाया रोल

जन नायकन फिल्म में ट्रेलर में विजय थलापति जबरदस्त एक्शन मोड में दिखाई दिए. एक्टर के लुक पर बेहतरीन वर्क किया गया. ट्रेलर में बॉबी देओल का लुक काफी खूंखार नजर आ रहा है. इसमें प्रकाश राज, नस्सर, पूजा हेगड़े और प्रियमणि और नारायण का भी रोल दिखाई देगा. निर्देशक एच विनोद की मानें तो फिल्म विजय थलपति के फैंस को सिनेमाघरों में रोमांचित से भर देगी. ट्रेलर में विजय को “अपराधियों का राजा” के रूप में दिखाया गया है, जो गुंडों से लड़ता है और जनता का दिल जीतते हुए अजेय रहता है.

थलपति विजय के लिए एक शानदार विदाई

विजय ने मलेशिया लॉन्च के दौरान स्पष्ट कहा कि यह उनकी आखिरी फिल्म होगी. इसके बाद वो राजनीति में कदम रखेंगे. यह फिल्म ‘जन नायकन’ 9 जनवरी को पोंगल और संक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इसके साथ ही इस फिल्म की टक्कर प्रभास की ‘द राजा साहब’ और शिवकार्तिकेयन की ‘पराशक्ति’ से होने वाली है, जो 10 जनवरी को रिलीज की जाएगी. देखते हैं कि फैंस किस फिल्म को ज्यादा देखना पसंद करते हैं. वैसे बता दें कि विजय थलपति की फैन फॉलोइंग साउथ इंडस्ट्री में काफी ज्यादा बताई जाती है. फिलहाल, फिल्म कितना कमाल दिखाती है यह तो आने वाला टाइम ही बताएगा.

Recent Posts

शिवा शर्मा मामले में श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन तक पुलिस को देती रही चकमा; नेपाल से नागपुर तक ऐसे पहुंची जांच

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…

Last Updated: October 20, 2026 16:30:47 IST

JNU में 17 दिन बाद खत्म हुई छात्रों की भूख हड़ताल, 5 छात्रों का निष्कासन रद्द करने का निर्देश

JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…

Last Updated: October 20, 2026 16:09:02 IST

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST

Aayush Wellness ने कैल्शियम-विटामिन सप्लीमेंट लॉन्च किया, बोन हेल्थ सेगमेंट में प्रवेश

मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…

Last Updated: October 20, 2026 15:22:13 IST