दिग्गज गायक कुमार सानू ने बताया कि बिहार में एक शो के दौरान फैंस ने उन पर बंदूक तान दी थी. उनसे उनका सुपरहिट गाना 'मैं दुनिया भुला दूंगा' जबरदस्ती 8 बार गवाया गया. सानू के लिए वह पल डरावना था, लेकिन उन्होंने इसे फैंस का एक 'पागलपन भरा प्यार' करार दिया है.
bollywood
Viral Story : 90 के दशक में अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले सिंगर कुमार सानू के साथ एक ऐसी घटना घटी थी, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. अक्सर हम सुनते है कि फैंस अपने चहेते कलाकार को देखने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाते है, लेकिन कुमार सानू के एक फैन ने तो प्यार जताने के लिए उन पर बंदूक तक ही तान दी थी.
साल 1990 में एक फिल्म आई थी, ‘आशिकी’ इस फिल्म के गानों ने उस समय सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. फिल्म का सबसे मशहूर रोमांटिक गाना था ‘मैं दुनिया भुला दूंगा’. इस गाने को कुमार सानू ने अपनी आवाज दी थी. यह गाना इतना हिट हुआ कि हर गली-मोहल्ले में यही सुनाई देता था. इसी गाने ने कुमार सानू को म्यूजिक इंडस्ट्री का सुपरस्टार बना दिया, लेकिन यही गाना उनके लिए एक बार मुसीबत बन गया था .
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कुमार सानू ने अपने करियर के सबसे खौफनाक अनुभव को साझा किया है उन्होंने बताया कि यह वाकया बिहार में एक शो के दौरान हुआ था. वहां कुमार सानू को सुनने के लिए भारी भीड़ जमा थी. लोग उनके इस कदर दीवाने थे कि उन्हें काबू करना मुश्किल हो रहा था. जब कुमार सानू ने अपना सुपरहिट गाना ‘मैं दुनिया भुला दूंगा’ गाना शुरू किया, तो वहां मौजूद कुछ लोगों का जोश इतना बढ़ गया कि उन्होंने सिंगर की कनपटी पर बंदूक तान दी. उन लोगों की मांग थी कि कुमार सानू इसी गाने को बार-बार गाएं. कुमार सानू ने बताया कि वह मंजर बहुत डरावना था. उन्होंने कहा, मुझसे वह गाना 16 बार नहीं, बल्कि कम से कम 7-8 बार गवाया गया था. उन्होंने आगे बताया कि जब उन्होंने एक-दो बार गाना गा लिया और रुकना चाहा, तो बंदूक लिए खड़े लोगों ने कहा इतने में ठीक नहीं हुआ, और गाओ! जान के खतरे को देखते हुए कुमार सानू को सहमकर वह गाना बार-बार दोहराना पड़ा.
हालांकि कुमार सानू ने इस किस्से को याद करते हुए यह भी कहा कि भले ही वह तरीका गलत था, लेकिन वह यूपी और बिहार के लोगों का प्यार ही था. उस दौर में फैंस के बीच अपने पसंदीदा सिंगर को लेकर एक अलग ही जुनून होता था. लेकिन एक कलाकार के लिए मंच पर ऐसी स्थिति का सामना करना वाकई किसी बुरे सपने जैसा था. आज भी कुमार सानू के गानों का जादू बरकरार है और ‘मैं दुनिया भुला दूंगा’ आज भी उतना ही पसंद किया जाता है. लेकिन इस घटना ने यह साबित कर दिया कि कभी-कभी किसी कलाकार की सफलता और उसके मशहूर गाने ही उसके लिए गले की हड्डी बन जाते है.
पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…