होम / Abhishek Bachchan Birthday एक्टर ने बर्थडे के मौके पर शेयर किया स्पेशल गिफ्ट

Abhishek Bachchan Birthday एक्टर ने बर्थडे के मौके पर शेयर किया स्पेशल गिफ्ट

Prachi • LAST UPDATED : February 5, 2022, 12:38 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Abhishek Bachchan Birthday: बॉलीवुड के बिग बी के सुपुत्र और फिल्म एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) आज अपना बर्थडे सेलिबे्रट कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन आज यानी 5 फरवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। स्टार किड होने के बावजूद उनके लिए इंडस्ट्री में राहें आसान नहीं थीं। एक बाद एक फिल्में फ्लॉप होने के बाद भी अभिषेक ने हार नहीं मानी और आगे बढ़ते गए।

आपको बता दें कि फिल्मों में आने से पहले अभिषेक बच्चन बीमा एजेंट का काम किया करते थे। लेकिन बाद में उन्होंने बॉलीवुड में आने का मन बना लिया। एक एक्टर होने के साथ ही अभिषेक एक अच्छे सिंगर भी हैं। उन्होंने साल 2005 में रिलीज हुई ब्लफमास्टर में भी एक गाना गया था इसके अलावा वह रैप भी गाते हैं। वहीं अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन ये फिल्म फ्लॉप हो गई। इसके बाद उनके लिए फिल्मों में करियर बनाना आसान नहीं रहा।

अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई फिल्म के बारे में जानकारी दी

वहीं हाल ही में आई उनकी फिल्म बॉब बिस्वास में तो लोग अभिषेक में आए बदलाव को देखते ही रह गए थे। अगर बात करें पर्सनल लाइफ की तो ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड में एक आदर्श कपल माने जाते हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या साल 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी एक बेटी आराध्या बच्चन है। वहीं आज अपने जन्मदिन के मौके पर अभिषेक ने अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। शनिवार को अपने जीवन के इस खास मौके पर उन्होंने अपने जन्मदिन के स्पेशल गिफ्ट को शेयर किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने जानकारी शेयर की है। इंस्टाग्राम पर अपनी नई फिल्म के बारे में अभिषेक बच्चन ने जानकारी दी है।

आज से उनकी मूवी ‘घूमर’ की शूटिंग शुरू हो रही है। अभिषेक ने लिखा है कि इससे बेहतर जन्मदिन का तोहफा नहीं हो सकता! जन्मदिन पर काम करके सबसे अच्छा दिन बिताया जाता है। इससे पता चलता है कि अभिषेक बर्थडे के मौके पर काम करने में व्यस्त हैं। वहीं अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस कई प्रकार के पोस्ट शेयर करके बर्थडे विश कर रहे हैं। बता दें, ‘घूमर’ (Ghoomer) फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक आर बाल्की कर रहे हैं। हालांकि, अभी अन्य स्टार कास्ट की जानकारी सामने नहीं आई है। उनके इस पोस्ट पर उनकी बहन श्वेता बच्चन के अलावा कई स्टार्स ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

 

Read More: Riteish Deshmukh And Genelia Dsouza Film Mister Mummy फिल्म में प्रेग्नेंट पिता बनेंगे एक्टर

Read More: MS Dhoni New Web Series Atharva The Origin इस बार युद्ध के मैदान में जलवा दिखाएंगे एमएस धोनी

Read More: Ekta Kapoor New Reality Show Lock Upp इस शो में नजर आएंगे सुष्मिता सेन के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT