<
Categories: मनोरंजन

अभिषेक बच्चन ने यूजर्स की बोलती कर दी थी बंद, ऐश्वर्या को फिल्मों में काम न करने को लेकर दिया जवाब

सोशल मीडिया यूजर्स ने कुछ समय पहले अभिषेक बच्चन को टैग करते हुए लिखा कि उन्हें ऐश्वर्या को फिल्में साइन करने देना चाहिए. इस पर अभिषेक बच्चन ने उन्हें ऐसा जवाब दिया कि सभी शॉक हो गए थे.

Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने बेहतरीन अदाकारी और मॉडलिंग से अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बनाई. उन्होंने एक्टिंग करियर में जबरदस्त काम किया, जिसके कारण उनका नाम बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में गिना जाता है. हालांकि शादी के बाद से वे कम काम करती हैं लेकिन जब भी बड़े पर्दे पर नजर आती हैं अपनी अलग ही छाप छोड़ती हैं. उनकी दमदार एक्टिंग के कारण फैंस उन्हें देखना चाहते हैं. 

यूजर ने अभिषेक बच्चन को किया टैग

कुछ समय पहले ऐश्वर्या की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 रिलीज हुई थी और ऐश्वर्या की अदाकारी की हर तरफ तारीफ हो रही थी. उस वक्त यूजर्स ने ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन पर निशाना साधते हुए पोस्ट किया था. एक सोशल मीडिया यूजर ने अभिषेक बच्चन को टैग करते हुए लिखा था कि आपको ऐश्वर्या राय को फिल्मों के लिए साइन करने देना चाहिए. उन्हें और फिल्मों में काम करने देना चाहिए और आपको आराध्या का ध्यान रखना चाहिए.  

अभिषेक ने दिया जवाब

यूजर के इस पोस्ट पर अभिषेक बच्चन ने जवाब देते हुए लिखा, ‘उन्हें साइन करने दो, सर उसे किसी भी चीज के लिए मेरी परमिशन लेने की जरूरत नहीं है. खासकर उन चीजों के लिए जो उन्हें प्यारी है.’

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का वर्कफ्रंट

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में अनुष्का शर्मा और रणवीर कपूर के साथ नजर आई थीं. इसेक बाद ऐश्वर्या ने दो साउथ फिल्मों में काम की थी. एक्ट्रेस को मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 में देखा गया था. इसके बाद से फैंस ऐश्वर्या राय की अगली फिल्म के लिए इंतजार कर रहे हैं.  वहीं अभिषेक बच्चन फिल्म किंग में शाहरुख खान के साथ नजर आने वाले हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

U19 Asia Cup: आर्यवीर सहवाग के 160 रन से भारत की 70 रन से जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह

India U19 vs UAE U19: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप…

Last Updated: November 10, 2026 18:44:59 IST

बाल-बाल बचीं दिव्यांका त्रिपाठी, पति संग जुड़वा बेटों को लेकर बाहर दौड़े विवेक, गार्ड की मौत से हुईं इमोशनल

Divyanka Tripathi Accident: हाल ही में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट में…

Last Updated: November 10, 2026 18:35:30 IST

Kal Ka Rashifal 11 November 2026: बुधवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

Kal Ka Rashifal 11 November 2026: बुधवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: November 10, 2026 18:01:58 IST

Govardhan Puja 2026: आज मनाई जा रही गोवर्धन पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Govardhan Puja 2026: आज पूरे देश में गोवर्धन पूजा की धूम है. बहुत से लोग…

Last Updated: November 10, 2026 17:57:50 IST

Watch Video: हाथ में लाठी, बाल्टी में काजू-बादाम… शख्स को देखते ही दौड़े आए बंदर, वीडियो देख मुस्कुराएंगे आप

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर…

Last Updated: November 10, 2026 17:46:52 IST