<
Categories: मनोरंजन

महाशिवरात्रि पर ईशा फाउंडेशन पहुंचीं सारा अर्जुन: अध्यात्म और भविष्य के प्रोजेक्ट्स पर की खुलकर बात

एक्ट्रेस सारा अर्जुन महाशिवरात्रि मनाने सद्गुरु के आश्रम पहुंचीं. उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म 'धुरंधर' के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है और वे अब सामाजिक बदलाव वाली फिल्मों पर ध्यान देंगी. उनकी सादगी और भक्ति की चर्चा हर तरफ हो रही है.

मशहूर एक्ट्रेस सारा अर्जुन हाल ही में कोयंबटूर स्थित सद्गुरु के ईशा योग केंद्र पहुंचीं.  महाशिवरात्रि के भव्य उत्सव में शामिल होकर उन्होंने न केवल भक्ति का आनंद लिया, बल्कि मीडिया से बातचीत में अपने जीवन के आध्यात्मिक पहलू पर भी चर्चा की.  सारा ने बताया कि इस केंद्र की ऊर्जा उन्हें मानसिक शांति और नई प्रेरणा देती है.

क्या था वो ‘बड़ा खुलासा’?

इंटरव्यू के दौरान सारा ने खुलासा किया कि उनकी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक है.  उन्होंने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी कड़ी मेहनत की है.  इसके अलावा, उन्होंने संकेत दिया कि वह जल्द ही कुछ ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने वाली है जो सामाजिक बदलाव से प्रेरित होंगे.  सारा ने कहा कि सद्गुरु के विचार उन्हें अपने किरदारों को गहराई से समझने में मदद करते है.

फैंस के बीच चर्चा

सोशल मीडिया पर सारा अर्जुन की सादगी और उनके आध्यात्मिक (भक्ति वाले) अंदाज को फैंस बहुत ज्यादा पसंद कर रहे है.  इंटरनेट पर उनकी कई तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे है, जिनमें वे बहुत ही खूबसूरत पारंपरिक कपड़ों ( सूट) में नजर आ रही है इन तस्वीरों में उनकी सादगी देखकर हर कोई उनका दीवाना हो गया है.
लोगों के बीच इस बात की सबसे ज्यादा चर्चा है कि इतनी कम उम्र में और ग्लैमर की दुनिया से जुड़े होने के बावजूद, सारा का भगवान और ध्यान (Meditation) की तरफ इतना गहरा झुकाव है.  उनके चाहने वालों का कहना है कि आज के दौर में जहां युवा अक्सर चकाचौंध के पीछे भागते है, वहां सारा की ऐसी शांत और समझदारी भरी सोच सच में तारीफ के काबिल है.  फैंस कमेंट्स में लिख रहे है कि सारा न केवल एक बेहतरीन कलाकार है, बल्कि एक बहुत अच्छी इंसान भी है जो अपनी जड़ों और संस्कारों से जुड़ी हुई है.
Mansi Sharma

Recent Posts

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST

Aayush Wellness ने कैल्शियम-विटामिन सप्लीमेंट लॉन्च किया, बोन हेल्थ सेगमेंट में प्रवेश

मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…

Last Updated: October 20, 2026 15:22:13 IST

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 15:10:08 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST