संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण के बाहर निकलने को एक साल से अधिक समय हो गया है. हालांकि, दीपिका के फिल्म छोड़ने से जुड़ा विवाद तब फिर से सामने आया जब संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने दावा किया कि अभिनेत्री ने फिल्म में 10 प्रतिशत मुनाफे की मांग की थी.
इन दावों के बाद, शुक्रवार को पत्रकार जानवी मनचंदा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने लाइक किया है.
दीपिका पादुकोण ने लाइक किया पोस्ट
शुक्रवार को पत्रकार जानवी मनचंदा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय का दावा है कि दीपिका पादुकोण ने ‘ स्पिरिट’ के मुनाफे में 10% हिस्सेदारी मांगी थी, और मैं सोच रही हूं, क्या हम भूल गए हैं कि पुरुष अभिनेता तो सालों से ऐसा करते आ रहे हैं? एक महिला ऐसा क्यों कर रही है? अब खबर क्यों? दीपिका पादुकोण ने इस पोस्ट से सहमति जताते हुए इसे लाइक किया. अब तक इस पोस्ट को 10,900 लाइक मिल चुके हैं.
इस पोस्ट में दोहरे मापदंड की भी आलोचना की गई है, जिसमें एक महिला को उस बात के लिए फटकार लगाई जा रही है जो इंडस्ट्री में पुरुषों के लिए आम बात हो गई है. पोस्ट की पहली स्लाइड में लिखा था, “ब्रेकिंग: दीपिका पादुकोण ने कथित तौर पर ‘ स्पिरिट ‘ के मुनाफे का 10% हिस्सा मांगा था. इस हंगामे को देखकर लगता है कि उन्होंने पूरी फिल्म और वांगा एस्टेट मांग ली थी. ऐसा लगता है कि हमारे सामने पुरुषों के अहंकार का एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है. एक महिला ने एक डील ठुकरा दी, और महिला विरोधी सोच एक महिला के ‘ना’ को बर्दाश्त नहीं कर पाई.”
संदीप वांगा रेड्डी के भाई ने कुछ दिन पहले किया खुलासा
पिछले साल जब दीपिका ने ‘स्पिरिट’ फिल्म छोड़ी , तो खबरें आईं कि वह प्रोडक्शन की मांगों से सहमत नहीं थीं और एक नई मां होने के नाते उन्होंने अपने लिए आठ घंटे के कार्यदिवस की मांग की थी. हालांकि, विवाद ने तब नया मोड़ ले लिया जब एनटीवी तेलुगु को दिए एक इंटरव्यू में प्रणय रेड्डी वांगा ने दीपिका के फिल्म छोड़ने का कारण बताया. प्रणय ने कहा, “उसने फिल्म के मुनाफे का 10 प्रतिशत मांगा. इसके तुरंत बाद सब कुछ हद से ज्यादा बढ़ गया. देखिए, वह कुछ भी मांग सकती है. अगर हम देने को तैयार हैं, तो हम दे सकते हैं. लेकिन हमारा बजट भी हमारे पक्ष में होना चाहिए.