Kashipur Rape Case: उत्तराखंड के काशीपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है. जिस उम्र में बच्चे त्योहारों की खुशियों और पटाखों के सपने देखते हैं, उसी उम्र की एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की गई. आरोप है कि एक युवक ने आठ साल की बच्ची को पटाखे दिलाने का लालच दिया और उसे अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया. वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. घटना सामने आने के बाद इलाके में गुस्से का माहौल है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पटाखों का दिया लालच और फिर…
मामला काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र का है. पीड़िता के पिता की शिकायत के मुताबिक, 10 नवंबर 2026 की शाम करीब 6:15 बजे उनकी आठ साल की बेटी को कॉलोनी में रहने वाला नीरज उर्फ चेनू उर्फ पंकज अपने साथ ले गया. उसने बच्ची को पटाखे दिलाने का लालच दिया था. आरोप है कि युवक बच्ची को बहलाकर शुगर मिल की दीवार के पास झाड़ियों में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया.
Kashipur: Man Arrested for Horrific Sexual Assault of 8-Year-Old Girl In a horrifying incident in Kashipur, an eight-year-old girl was allegedly lured away on the pretext of buying firecrackers and sexually assaulted near a sugar mill. The accused, identified as Neeraj Kashyap alias Chenchu, was arrested by ITI Kotwali Police on November 11, within hours of the complaint being filed. Alert locals reportedly helped rescue the child, who was rushed to hospital for treatment and medical examination. A deeply disturbing crime against a child. The accused is being produced before the court.
— Kumaon Jagran (@KumaonJagran) November 11, 2026
घर पहुंचकर रोने लगी मासूम
घटना के बाद किसी तरह बच्ची घर पहुंची. उसकी हालत देखकर परिजन परेशान हो गए. बच्ची ने रोते हुए परिवार को पूरी घटना बताई. यह सुनते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए. इसके बाद परिजन बिना देर किए बच्ची को लेकर आईटीआई कोतवाली पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी. पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया.
आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया. सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच एसआई मीनाक्षी मनराल को सौंपी गई है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नीरज उर्फ चीनू को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.