Live TV
Search
Home > बिज़नेस > बिना बैंक अकाउंट के भी भेज सकेंगे ₹50,000, RBI ने जारी किए घरेलू मनी ट्रांसफर के नए नियम

बिना बैंक अकाउंट के भी भेज सकेंगे ₹50,000, RBI ने जारी किए घरेलू मनी ट्रांसफर के नए नियम

RBI के नए नियमों के तहत बिना बैंक अकाउंट के भी NEFT से ₹50,000 भेज सकेंगे. जानिए बैंक ब्रांच, ATM और एजेंट से पैसे ट्रांसफर की लिमिट के बारे में.

Written By:
Published: November 12, 2026 09:21:00 IST
Last Updated: 2026-11-12 10:01:39

Mobile Ads 1x1

RBI New Rules: अगर आपके पास अपना बैंक अकाउंट नहीं है, तब भी आप किसी दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में पैसे भेज सकते हैं. इसके लिए आपको बैंक अकाउंट खुलवाने की जरूरत नहीं होगी. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने घरेलू मनी ट्रांसफर यानी Domestic Money Transfer (DMT) से जुड़े नए दिशानिर्देश जारी किए हैं. 11 नवंबर को जारी RBI Domestic Money Transfer Directions, 2026 के तहत अब बैंक शाखा में नकद जमा करके NEFT के जरिए एक बार में अधिकतम 50,000 रुपये भेजे जा सकते हैं. ये नए नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं.

RBI के इन नियमों का मकसद उन लोगों को आसानी से पैसे भेजने की सुविधा देना है, जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है या जो कैश में कमाई करते हैं. खासतौर पर प्रवासी मजदूरों और दूसरे शहरों में काम करने वाले लोगों को इससे फायदा मिल सकता है. हालांकि, पैसे भेजने का तरीका इस बात पर निर्भर करेगा कि आप बैंक शाखा, बैंक एजेंट या ATM में से किस सुविधा का इस्तेमाल कर रहे हैं.

बैंक ब्रांच जाकर NEFT से भेज सकेंगे  ₹50,000

अगर आपके पास बैंक अकाउंट नहीं है, लेकिन आप किसी ऐसे व्यक्ति को पैसे भेजना चाहते हैं जिसका बैंक अकाउंट है, तो आप बैंक शाखा जाकर नकद जमा कर सकते हैं. RBI के नए नियमों के मुताबिक, बैंक शाखा में कैश जमा करके NEFT के जरिए एक ट्रांजैक्शन में अधिकतम 50,000 रुपये भेजे जा सकते हैं.

उदाहरण के लिए, अगर आप हर महीने अपने परिवार को 15,000 रुपये भेजना चाहते हैं, तो बैंक शाखा में जाकर पूरी रकम नकद जमा कर सकते हैं. बैंक इस रकम को सीधे लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर कर देगा.

इसके लिए आपको बैंक या उसके बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसमें मोबाइल नंबर का वेरिफिकेशन और RBI के KYC नियमों के अनुसार किसी वैध पहचान दस्तावेज की सेल्फ-सर्टिफाइड कॉपी देनी होगी. हर ट्रांजैक्शन के लिए अतिरिक्त ऑथेंटिकेशन भी जरूरी होगा.

बैंक एजेंट या ATM से भेज सकेंगे ₹5,000

अगर आपके आसपास बैंक की शाखा नहीं है, तो आप बैंक के अधिकृत एजेंट यानी बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट या ऐसी सुविधा वाले ATM के जरिए भी पैसे भेज सकते हैं.इस माध्यम से एक ट्रांजैक्शन में अधिकतम 5,000 रुपये भेजे जा सकेंगे. हालांकि, एक व्यक्ति के लिए महीनेभर में कुल ट्रांसफर की सीमा 25,000 रुपये तय की गई है. उदाहरण के लिए, अगर आप एक महीने में पांच बार 5,000-5,000 रुपये भेजते हैं, तो आपकी मासिक लिमिट पूरी हो जाएगी.

बिना बैंक अकाउंट वाले व्यक्ति को मिलेंगे ₹10,000

अगर जिस व्यक्ति को आप पैसे भेज रहे हैं, उसके पास बैंक अकाउंट नहीं है और उसे नकद रकम की जरूरत है, तो कैश पे-आउट सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह सुविधा उपलब्ध होने पर लाभार्थी अधिकृत बैंक एजेंट, ATM या दूसरे मान्य पेमेंट चैनल से नकद रकम प्राप्त कर सकता है.

RBI ने इस सुविधा के तहत एक ट्रांजैक्शन में अधिकतम 10,000 रुपये और एक लाभार्थी के लिए महीनेभर में 25,000 रुपये की सीमा तय की है. यानी अगर किसी व्यक्ति को एक महीने में 20,000 रुपये मिल चुके हैं, तो वह अतिरिक्त 5,000 रुपये प्राप्त कर सकता है.

कितनी देर में पहुंचेंगे पैसे, क्या लगेगा चार्ज?

RBI के मुताबिक, इन घरेलू मनी ट्रांसफर सेवाओं के तहत भेजे गए पैसे रियल टाइम या लगभग रियल टाइम में पहुंचने की उम्मीद है. बैंक और अन्य पात्र सेवा प्रदाता इसके लिए उचित शुल्क ले सकते हैं.नए नियमों के तहत बैंकों और सेवा प्रदाताओं को ट्रांजैक्शन की निगरानी करनी होगी. खाते में पैसे क्रेडिट होने पर ग्राहकों को अलर्ट देना होगा. इसके अलावा, असामान्य रूप से ज्यादा ट्रांजैक्शन या संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट करना भी जरूरी होगा.

अगर ग्राहक को इस सेवा से जुड़ी कोई शिकायत है, तो RBI की इंटीग्रेटेड ओम्बड्समैन स्कीम, 2026 के तहत शिकायत दर्ज कराने का विकल्प भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें:  बिहार के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 60% से बढ़कर 63% हुआ महंगाई भत्ता, जुलाई-अक्टूबर तक का एरियर भी आएगा

MORE NEWS