<
Categories: मनोरंजन

‘मेल ईगो ‘ना’ नहीं सुन सकते…’दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पोस्ट ने मचाई सनसनी, संदीप वांगा रेड्डी और एक्ट्रेस के ‘spirit’ विवाद में नया ट्विस्ट

Deepika Padukone: संदीप रेड्डी वांगा की आगामी फिल्म 'स्पिरिट' में दीपिका पादुकोण की जगह तृप्ति डिमरी को लिया गया है। खबरों के मुताबिक, पादुकोण ने 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी, जिसके कारण विवाद खड़ा हुआ.

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण के बाहर निकलने को एक साल से अधिक समय हो गया है. हालांकि, दीपिका के फिल्म छोड़ने से जुड़ा विवाद तब फिर से सामने आया जब संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने दावा किया कि अभिनेत्री ने फिल्म में 10 प्रतिशत मुनाफे की मांग की थी.

इन दावों के बाद, शुक्रवार को पत्रकार जानवी मनचंदा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने लाइक किया है.

दीपिका पादुकोण ने लाइक किया पोस्ट

शुक्रवार को पत्रकार जानवी मनचंदा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय का दावा है कि दीपिका पादुकोण ने ‘ स्पिरिट’ के मुनाफे में 10% हिस्सेदारी मांगी थी, और मैं सोच रही हूं, क्या हम भूल गए हैं कि पुरुष अभिनेता तो सालों से ऐसा करते आ रहे हैं? एक महिला ऐसा क्यों कर रही है? अब खबर क्यों? दीपिका पादुकोण ने इस पोस्ट से सहमति जताते हुए इसे लाइक किया. अब तक इस पोस्ट को 10,900 लाइक मिल चुके हैं.

इस पोस्ट में दोहरे मापदंड की भी आलोचना की गई है, जिसमें एक महिला को उस बात के लिए फटकार लगाई जा रही है जो इंडस्ट्री में पुरुषों के लिए आम बात हो गई है. पोस्ट की पहली स्लाइड में लिखा था, “ब्रेकिंग: दीपिका पादुकोण ने कथित तौर पर ‘ स्पिरिट ‘ के मुनाफे का 10% हिस्सा मांगा था. इस हंगामे को देखकर लगता है कि उन्होंने पूरी फिल्म और वांगा एस्टेट मांग ली थी. ऐसा लगता है कि हमारे सामने पुरुषों के अहंकार का एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है. एक महिला ने एक डील ठुकरा दी, और महिला विरोधी सोच एक महिला के ‘ना’ को बर्दाश्त नहीं कर पाई.” 

संदीप वांगा रेड्डी के भाई ने कुछ दिन पहले किया खुलासा

पिछले साल जब दीपिका ने ‘स्पिरिट’ फिल्म छोड़ीतो खबरें आईं कि वह प्रोडक्शन की मांगों से सहमत नहीं थीं और एक नई मां होने के नाते उन्होंने अपने लिए आठ घंटे के कार्यदिवस की मांग की थी. हालांकि, विवाद ने तब नया मोड़ ले लिया जब एनटीवी तेलुगु को दिए एक इंटरव्यू में प्रणय रेड्डी वांगा ने दीपिका के फिल्म छोड़ने का कारण बताया.  प्रणय ने कहा, “उसने फिल्म के मुनाफे का 10 प्रतिशत मांगा. इसके तुरंत बाद सब कुछ हद से ज्यादा बढ़ गया. देखिए, वह कुछ भी मांग सकती है. अगर हम देने को तैयार हैं, तो हम दे सकते हैं. लेकिन हमारा बजट भी हमारे पक्ष में होना चाहिए.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST