Actress Nora Fatehi : बॉलीवुड के सुपरहिट आइटम सॉन्ग में एक के बाद एक अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली नोरा फतेही को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। दिलबर गर्ल (Dilbar Girl) के नाम से मशहूर नोरा की कातिलाना अदाएं अक्सर फैंस के दिलों पर छुरी चलती नजर आती हैं।नोरा के बिग बॉस से बाहर होने के बाद कई म्यूजिक एल्बम के ऑफर आने लगे। नोरा का बॉलीवुड की हर अगली फिल्म में एक आइटम सॉन्ग होता है।
Read More : Bhojpuri Akshara’s Parents : अक्षरा सिंह के माता-पिता ने ‘ड्रीम में एंट्री’ गाने पर किया डांस
Actress Nora Fatehi
नोरा के आइटम सॉन्ग (Nora Fatehi Item Song) के बिना फिल्म फीकी लगती है। क्या आप जानते हैं कि दिलबर गाने से पहले भी नोरा एक सुपरहिट फिल्म का हिस्सा रह चुकी हैं। प्रभास की सुपरहिट फिल्म बाहुबली (Bahubali) में नोरा ने भी अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा है फिल्म देख चुके लोगों को अगर अब भी नोरा का किरदार याद नहीं है तो इस में पढ़िए फिल्म के किस सीन में नोरा ने बिजली गिरा दी थी।
Dilbar Girl
क्या आपको याद है फिल्म बाहुबली का मनहोरी गाना जिसमें प्रभास तीन खूबसूरत लड़कियों के साथ कमर हिलाते नजर आए। नोरा फतेही उन तीन लड़कियों में पहली थीं, जिन्होंने अपनी आंखों से घायल किया। जी हां, हरे रंग के ब्लाउज में बंजारन के लुक में नजर आ रही खूबसूरत महिला नोरा फतेही। इस गाने में नोरा फतेही ने अपने लटके झटकों से चार चांद लगा दिए थे। लेकिन उस दौरान नोरा की किस्मत उनके स्टारडम का स्वाद नहीं चख सकी। कौन जानता था कि नोरा इस सफर को इतनी जल्दी उस मुकाम तक ले जा पाएगी जहां उनके गानों को हिट कराने के लिए सिर्फ उनके नाम की जरूरत पड़ेगी। नोरा की इस कामयाबी के पीछे उनकी दिन-रात की मेहनत है। (Actress Nora Fatehi)
Read More : Bhojpuri Actress Nidhi jha : पवन सिंह की लूलिया को हुआ प्यार! इश्क का इजहार कर मचाया धमाल
एक गाने से शुरू हुआ नोरा फतेही का सफर अब फिल्मों तक पहुंच गया है. वह टीवी पर शो में बतौर जज नजर आती हैं और डांस में उनसे मुकाबला करना कोई आसान काम नहीं है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचना नोरा फतेही के लिए आसान काम नहीं था। नोरा ने भारत आने से पहले कई सपने सजाए थे, उसने सोचा था कि उनका सफर आसान होगा और देखते ही देखते कामयाबी उनके कदम चूमेगी। लेकिन जब वह भारत आईं तो उनका सामना जीवन की वास्तविकता से हुआ और वह वास्तविकता काफी डरावनी थी। लेकिन इन तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए नोरा आज सफलता के शिखर पर हैं।
Actress Nora Fatehi
Read More : Monalisa Bold look : मोनालिसा ने प्लांट किया कर्वी फीगर, पति के साथ हॉट पोज़ देकर लगाई आग
Read More: Bhojpuri Actress Story : आखिर क्यों? मां से नाराज होकर भूख हड़ताल पर बैठ गईं पूनम दुबे
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.