करीना कपूर के एक वीडियो ने उस समय सनसनी मचा दी जब उनको देखकर ऐसा लगा कि वो तीसरी बार गर्भवती हैं. हाल ही में करीना कपूर खान ने इस पर प्रतिक्रिया है.
इससे पहले सबा पटौदी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी थी और उन्होंने इसे अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया. उन्होंने लोगों से कपल की निजता बरकरार रखने की भी अपील की.
करीना कपूर ने दी प्रतिक्रिया
करीना कपूर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उनको देखकर ऐसा लग रहा था कि उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा है. इसके बाद मीडिया में उनके तीसरे बारे गर्भवती होने की खबर फैलने लगी. करीना कपूर ने पैपराजी से इस पर बात करते हुए कहा, ‘यार, तुम लोग भी न! पागल ही कर देते हो.’
#KareenaKapoorKhan reacts to her third pregnancy rumours, telling the media, ‘Pagal kar dete ho tumlog’.😄#FilmfareLens pic.twitter.com/02kEeECLjQ
— Filmfare (@filmfare) August 22, 2026
यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि एक्ट्रेस अभी प्रेग्नेंट नहीं हैं. बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर के दो बेटे तैमूर और जेह हैं. इसके अलावा सैफ अली खान की उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह से भी 2 बच्चे इब्राहिम अली खान और सारा अली खान हैं.
फैमिली वैकेशन पर हैं करीना कपूर
करीना और सैफ के 16 अगस्त को अभिनेता के 56वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के बाद लौटने पर ही गर्भावस्था की अफवाहें फैलने लगीं. करीना ने बाद में यात्रा की कई अनदेखी तस्वीरें साझा कीं, जिनमें सैफ के साथ सफेद बिकिनी में पोज देती हुई उनकी एक तस्वीर और वैकेशन के दौरान के लंच की तस्वीरें शामिल हैं. इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए करीना ने लिखा, “मेरे जीवन के सबसे प्यारे साथी को जन्मदिन की शुभकामनाएं! तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी नीरस होती! ये सारी तस्वीरें उसने ही अप्रूव की हैं, उसे बहुत अच्छा लगता है जब मैं उसकी तस्वीरें पोस्ट करती हूं.” काम के मोर्चे पर, करीना मेघना गुलज़ार की फिल्म ‘दायरा’ में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नज़र आएंगी.