Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Ajith Kumar Car accident: भयानक हादसे का शिकार हुए तमिल सुपरस्टार अजित कुमार, कार के उड़े परखच्चे; जानें कैसा है अब हाल?

Ajith Kumar Car accident: भयानक हादसे का शिकार हुए तमिल सुपरस्टार अजित कुमार, कार के उड़े परखच्चे; जानें कैसा है अब हाल?

तमिल सुपरस्टार अजित कुमार यूरोप में रेसिंग के दौरान बड़े हादसे का शिकार हो गए हैं. कार क्रैश के बाद जानिए कैसी है उनकी हालत और फिल्म डेयर डेविल का बड़ा अपडेट.

Written By:
Last Updated: August 23, 2026 18:34:21 IST

Mobile Ads 1x1

तमिल सिनेमा के सुपर स्टार अजित कुमार अपनी फिल्मों के साथ-साथ कार रेसिंग के अपने जुनून के लिए भी जाने जाते हैं. हाल ही में यूरोप में एक रेसिंग इवेंट के दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. तेज रफ्तार में हुई इस टक्कर के बावजूद अभिनेता पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है.

आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

यूरोप में रेसिंग के दौरान हादसा

अजित कुमार लंबे समय से मोटरस्पोर्ट्स से जुड़े हैं और उन्होंने अपनी खुद की रेसिंग टीम ‘अजित कुमार रेसिंग’ भी बनाई है. उनकी टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े रेसिंग इवेंट्स में हिस्सा लेती है. रिपोर्ट के मुताबिक यूरोप में चल रही एक रेस के दौरान उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और वह दूसरी गाड़ी से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार को भारी नुकसान पहुंचा, जिससे उनके प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई थी.

बिना चोट के सुरक्षित बाहर निकले

हादसे के तुरंत बाद अजित कुमार बिना किसी चोट के गाड़ी से सुरक्षित बाहर आ गए. उनके सही-सलामत होने की खबर मिलते ही फैंस ने राहत की सांस ली और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जताई.

पहले भी झेल चुके हैं ऐसे हादसे

रेसिंग ट्रैक पर अजित कुमार के साथ ऐसा हादसा पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले भी वे प्रैक्टिस और रेस के दौरान दुर्घटनाओं का सामना कर चुके हैं. इसके बावजूद उनका मोटरस्पोर्ट्स के प्रति जुनून कम नहीं हुआ है और वे लगातार अंतरराष्ट्रीय रेस में हिस्सा लेते रहे हैं.

एक साक्षात्कार के दौरान जब उनसे हादसे के बाद की स्थिति के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने बताया था कि दुर्घटना के तुरंत बाद उनका ध्यान सिर्फ इस बात पर रहता है कि उन्हें या कार को कितना नुकसान पहुंचा है. अगर वे ठीक होते हैं, तो उनका पूरा प्रयास यही रहता है कि वे रेस को अधूरा छोड़ने के बजाय उसे पूरा करें. उन्होंने यह भी स्वीकार किया था कि ऐसे हादसों से परिवार को चिंता होती है, लेकिन एक अभिनेता होने के कारण उनकी दुर्घटनाएं ज्यादा चर्चा में आ जाती हैं.

अजित कुमार की आने वाली फिल्म

फिल्मों की बात करें तो ‘विदामुयार्ची’ और ‘गुड बैड अग्ली’ के बाद अजित कुमार जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘डेयर डेविल’ में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन अधिक रविचंद्रन कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण शालिनी अजित कुमार की कंपनी ‘ब्रेव हार्ट्स प्रोडक्शंस’ कर रही है. फिल्म का आधिकारिक पोस्टर हाल ही में जारी किया गया है.

Tags:

MORE NEWS