<
Categories: मनोरंजन

Akshaye Khanna: अक्षय खन्ना पर फूटा दृश्यम-3 के प्रोड्यूसर का गुस्सा, एग्रीमेंट तोड़ने का भी लगाया आरोप

धुरंधर में एक्टिंग के बाद हर तरफ उनकी वाहवाही हो रही है. हालांकि वे अपनी इस फिल्म के बाद दृश्यम 3 के लिए विवादों में घिर गए हैं. प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने उन पर अग्रीमेंट के बाद भी फिल्म छोड़ने का आरोप लगाया है.

Akshaye Khanna: फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना के रहमान डकैत के किरदार को काफी पसंद किया गया. लोग उनकी बढ़-चढ़कर उनकी तारीफ कर रहे हैं. खासकर उनके एंट्री सॉन्ग की. वे रहमान डकैत की तारीफें सुनते नहीं थक रहे होंगे. वे इस किरदार के टशन से निकल पाते, उससे पहले ही वे कानूनी दावपेंचों में फंस गए हैं. दरअसल, फिल्म दृश्यम 3 के प्रोड्यूसर ने अक्षय खन्ना को कानूनी नोटिस भेजा है. उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बारे में जानकारी दी है. 

दृश्यम 3 के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने अपने इंटरव्यू में कहा कि अक्षय खन्ना के दिमाग पर शोहरत चढ़ गई है. उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार को लगता है कि वे सुपरस्टार बन गए हैं. इसके कारण जयदीप अहलावत को ये रोल दिया गया. इसके कारण विवाद खड़ा हो गया है.

अग्रीमेंट के बाद भी छोड़ी फिल्म

बता दें कि कुमार मंगत पाठक ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि अक्षय खन्ना ने पूरी अग्रीमेंट साइन करके भी दृश्यम 3 का रोल छोड़ दिया. उन्होंने बताया कि उन्होंने अक्षय खन्ना के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया था. उनसे कई बार बातचीत कर उनकी फीस तय हुई थी. उन्होंने जिद की कि वे इस फिल्म में विग पहनना चाहते हैं. इस पर डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने कहा कि ये टीक नहीं लगेगा. इससे कहानी की निरंतरता में समस्या आएगी. उन्होंने कहा कि उन्होंने अक्षय खन्ना को समझाया कि ये फिल्म दृश्यम का सीक्वल है. ऐसे में इस तरह एक भाग में विग पहनना ठीक नहीं रहेगा.

विग पहनने की बात पर अड़े अक्षय खन्ना

उन्होंने उनकी बात समझी और अपनी विग पहनने की मांग छोड़ दी. लेकिन उनके कुछ चापलूसों ने कहा कि वे विग पहनने से स्मार्ट लगेंगे इसलिए उन्हें पहननी चाहिए. इसके कारण वे एक बार फिर विग पहनने वाली बात पर अड़ गए. अभिषेक मान गए और इस बारे में उनसे बात करने को तैयार भी हो गए. इसके बाद अक्षय खन्ना ने इस फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया.

‘जब अक्षय के पास काम नहीं था, मैंने काम दिया’

प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने कहा कि एक दौर था जब अक्षय खन्ना 3-4 सालों से घर पर बैठे थे. उनके पास कोई काम नहीं था. तब उन्होंने उन्हें काम दिया. एक समय वे कुछ भी नहीं थे. इस दौरान साल 2019 में उन्होंने अक्षय खन्ना के साथ ‘सेक्शन 375’ बनाई थी. तब कई लोगों ने उनके गैर-पेशेवर रवैये के कारण सलाह दी थी कि हम उनके साथ काम न करें. इसी फिल्म से उन्हें पहचान मिली. बाद में मैंने 2022 में उन्हें ‘दृश्यम 2’ में साइन किया. इसके बाद ही उन्हें कई बड़े ऑफर मिले. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

सूरत में आनंद ओन्को केयर ने किया कैंसर वॉरियर्स गेट-टुगेदर का आयोजन, नए अस्पताल की घोषणा

सूरत (गुजरात) [भारत], 22 अक्टूबर: आनंद ओन्को केयर द्वारा 10 अक्टूबर, 2026 को अलथान-भटार कम्युनिटी…

Last Updated: October 22, 2026 17:37:22 IST

India New Zealand T20 Series: सैमसन के 67 रन और श्रेयस की कप्तानी पारी, रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को धोया

India New Zealand T20 Series: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 226…

Last Updated: October 22, 2026 16:57:31 IST

The Paradise OTT Release: घर बैठे देख सकेंगे नानी की एक्शन फिल्म, जानें किस प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज

The Paradise OTT Release: साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता नानी की फिल्म द पैराडाइज थिएटर…

Last Updated: October 22, 2026 16:53:17 IST

Online dating India: इश्क में एआई का तड़का, दिल्ली के 55% लोग एआई से सीख रहे रिझाने के गुर

Online dating India: भारत में डेटिंग के दौरान AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है. दिल्ली…

Last Updated: October 22, 2026 16:44:48 IST

रबी 2026–27: पानी की उपलब्धता और खेती की आर्थिक स्थिति तय करेगी फसलों का चुनाव और इनपुट की मांग

उदय राज आनंद, सीईओ – डोमेस्टिक बिजनेस, पारिजात इंडस्ट्रीज  नई दिल्ली, 21 अक्टूबर: खरीफ़ सीजन के बाद, भारत का…

Last Updated: October 22, 2026 16:22:11 IST

न चकाचौंध, न शोर… करवा चौथ का 33 साल पुराना प्रेम और याद भरा गीत, आज भी नम कर देता है आंखें

Karwa Chauth Songs: बॉलीवुड में हर त्योहार और माहौल के लिए गाने बने हैं, जो…

Last Updated: October 22, 2026 16:18:47 IST