<
Categories: मनोरंजन

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor ने ढोल की धुन पर लगाए जमकर ठुमके, दोस्त के रिसेप्शन पर जमाया रंग! क्लासी आउटफिट पर टिकी लोगों की नजरें

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Viral Dance Video: अलिया भट्ट और रणबीर कपूर का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, बॉलीवुड का सबसे पसंदीदा कपल इस वीडियो में ढोल की बीट पर जमकर ठुमका लगाता नजर आ रहा है, अब इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं.

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Viral Video: अलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बॉलीवुड का सबसे पसंदीदा कपल माना जाता हैं, जब भी इन से जुड़ी कोई न्यूज  सोशल मीडिया पर आती है, तो आग की तरह फैल जाती है, लोग इस कपल के बारे में जानने के लिए हमेशा ही बेताब रहते हैं. वहीं इस समय अलिया भट्ट और रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में कपल ढोल की बीट पर जमकर ठुमका लगाता नजर आ रहा है, अब सोशल मीडिया पर अलिया भट्ट और रणबीर कपूर का यह वीडियो चर्चा का विष्य बन गया है और लोग इस वीडियो पर अपना रिएक्ट दे रहे हैं. 

अलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने ढोल की बीट पर किया जमकर डांस

हाल ही में अलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दोस्त के रिसेप्शन पर पहुंचे. यह रिसेप्शन शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के रेस्टोरेंट ‘टोरी’ मुंबई में आयोजित किया गया था. इस इवेंट में अलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शामिल होकर जमकर रंग जमाया, इसी दौरान का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. वायरल वीडियो में अलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने ढोल की बीट पर धमाकेदार डांस किया. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोस्त के रिसेप्शन पर अलिया और रणबीर पूरी तरह मस्ती में खोए हुए हैं. फैंस इस वीडियो को देखकर बेहद खुश हो रहे है और सोशल मीडिया पर लोग कपल की जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं. कई लोग अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी यह वीडियो शेयर कर रहे है और दोनों की तारिफ कर रहे हैं.

अलिया भट्ट और रणबीर कपूर का शानदार लुक

लुक की बात करें तो रणबीर कपूर अपने दोस्त के रिसेप्शन पर ब्लैक कुर्ता और भारी कढ़ाई वाला नेहरू जैकेट पहनकर पहुंचे थे, जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे हैं, उनका यह लुक इवेंट के लिए एकदम परफेक्ट था. वहीं अलिया भट्ट की लुक की बात करें तो उन्होंने ग्लिटर वाली आइवरी साड़ी पहनी थी. बालों को स्लिक बन में बांधा गया था और डायमंड ईयररिंग्स के साथ पर्ल चोकर पहना था, जो उनके लुक को और भी क्लासी और स्टाइलिश बना रहा था. दोनों के इस लुक को भी लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

अलिया भट्ट और रणबीर कपूर वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो अलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों ही अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर काफी बिजी हैं. रणबीर कपूर इस समय संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें विक्की कौशल भी हैं. इसके अलावा उनके पास नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में भी है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. अलिया भट्ट की बात करें, तो वो वाईआरएफ की स्पाय यूनिवर्स में अल्फा फिल्म से एंट्री करने वाली हैं. 

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष को चाकुओं से गोदा, ड्रग्स के धंधे के खिलाफ उठाई थी आवाज; दहशत में इलाके के लोग

Jabalpur Crime: घायल मंगल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना की…

Last Updated: October 26, 2026 10:02:40 IST

Giridih Road Accident: मौत का सफर! ट्रेलर में फंसकर 6 किलोमीटर तक घिसटी कार, हथौड़े से तोड़कर निकाले गए लोग

Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में ट्रेलर से टकराकर वैगनआर कार फंस गई, जिसे…

Last Updated: October 26, 2026 09:46:09 IST

Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें ताजा रेट

Gold Price Today 26 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 142,510…

Last Updated: October 26, 2026 09:25:09 IST

Punjab Firing: पंजाब में दिनदहाड़े खूनी खेल! दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवारों ने चलाई गोलियां, 2 की मौत और 3 घायल

Punjab Firing: पंजाब के मोगा में दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों…

Last Updated: October 26, 2026 09:10:52 IST

Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: दिवाली से पहले अयोध्या जाने वाले ध्यान दें! 1 नवंबर से बदल जाएगा रामलला के दर्शन का समय, जानें नई टाइमिंग

Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: दिवाली पर अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की योजना…

Last Updated: October 26, 2026 08:39:40 IST

Brazil Election: कौन हैं ट्रंप के दूश्मन लूला डा सिल्वा? जो चौथी बार बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति; 44 लाख वोटों को जीतकर रचा इतिहास

Brazil Election: ब्राज़ील के प्रेसिडेंट लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने अपने विरोधी फ्लेवियो बोल्सोनारो…

Last Updated: October 26, 2026 08:28:35 IST