<
Categories: मनोरंजन

कैमरे के पीछे अब करोड़ों की प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट के बिजनेस में उतरे ये सितारे; सलमान के करीबी ने भी रखा कदम

Actors In Real Estate: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बहनोई, अभिनेता और निर्माता अतुल अग्निहोत्री ने रियल एस्टेट बिजनेस में कदम रखा है. इस वजह से वो सुर्खियों में आ गए हैं. इसके अलावा कुछ और एक्टर्स भी हैं, जो रियल स्टेट बिजनेस में एक्टिव हैं, जानिए उनके बारे में...

Bollywood Actors in Real Estate Business: बॉलीवुड अभिनेता अब सिर्फ सिनेमाई दुनिया तक सीमित नहीं हैं. वो अब कैमरे के पीछे भी करोड़ों का कारोबार कर रहे हैं. अभिनेता सलमान खान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री ने रियल एस्टेट बिजनेस में एंट्री की है. इस वजह से वो चर्चा में आ गए हैं. साथ ही लोग जानना चाह रहे हैं कि कौन-कौन एक्टर रियल एस्टेट कारोबार में सक्रिय है. इस लिस्ट में सुनील शेट्टी से लेकर विवेक ओबेरॉय तक के नाम शामिल हैं. 

चर्चा में आए सलमान खान के बहनोई

बॉलीवुड के भाईजान यानी कि सलमान खान के बहनोई, अभिनेता-निर्माता अतुल अग्निहोत्री चर्चाओं में हैं. हाल ही में उन्होंने मुंबई के बांद्रा में अपनी खुद की आवासीय इमारत के पुनर्निर्माण का काम शुरू करके रियल एस्टेट के क्षेत्र में कदम रखा है. यानी कि वह अब कैमरे के पीछे भी व्यापार करते दिखेंगे. 

विवेक ओबेरॉय विदेशों में करते हैं बिजनेस

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अभिनय के अलावा रियल एस्टेट व्यवसाय में अपने आप को साबित किया है. एक्टर यूएई स्थित रियल एस्टेट कंपनी बीएनडब्ल्यू डेवलपमेंट्स के प्रबंध निदेशक और सह-संस्थापक हैं. उनकी कंपनी बीएनडब्ल्यू डेवलपमेंट्स खाड़ी देशों में आवासीय परियोजनाओं पर फोकस करती है. यानी कि विवेक ओबेरॉय देश के बाहर भी अपना जलवा बिखरते नजर आते हैं. 

सुनील शेट्टी

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार सुनील शेट्टी भी रियल एस्टेट व्यवसाय में सक्रिय हैं. एक्टर एस2 रियल्टी एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रमुख हैं. उन्होंने 2008 में इस कंपनी की स्थापना की, जो मुंबई में स्थित. बताया जाता है कि यह कंपनी लग्जरी आवासीय सेवाओं को प्रदाना करता है. सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी बेटे अहान शेट्टी की वजह से चर्चा में हैं, जिनकी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज हो रही है. 

इन एक्टर्स ने किए बड़े निवेश

बॉलीवुड के कई सितारों ने रियल स्टेट में अच्छा खासा निवेश किया है. दिग्गज एक्टर जितेंद्र कपूर ने 2025 में मुंबई के अंधेरी में स्थित एक प्रतिष्ठित व्यावसायिक संपत्ति को 855 करोड़ रुपये में बेचकर खूब चर्चा में आए थे. इसके अलावा एक रिपोर्ट में बताया गया कि अक्षय कुमार ने भी पिछले साल मुंबई में 100 करोड़ रुपये से अधिक के अपार्टमेंट बेचे. इसके अलावा ऋतिक रोशन ने भी मुंबई में कुछ प्रॉपर्टी खरीदी है.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Silver Price Today 26 October 2026: चांदी की कीमतों में बड़ा धमाका! एक किलो के भाव में 5,500 की गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 26 October 2026:26 अक्टूबर 2026 को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…

Last Updated: October 26, 2026 10:24:57 IST

BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष को चाकुओं से गोदा, ड्रग्स के धंधे के खिलाफ उठाई थी आवाज; दहशत में इलाके के लोग

Jabalpur Crime: घायल मंगल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना की…

Last Updated: October 26, 2026 10:02:40 IST

Giridih Road Accident: मौत का सफर! ट्रेलर में फंसकर 6 किलोमीटर तक घिसटी कार, हथौड़े से तोड़कर निकाले गए लोग

Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में ट्रेलर से टकराकर वैगनआर कार फंस गई, जिसे…

Last Updated: October 26, 2026 09:46:09 IST

Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें ताजा रेट

Gold Price Today 26 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 142,510…

Last Updated: October 26, 2026 09:25:09 IST

Punjab Firing: पंजाब में दिनदहाड़े खूनी खेल! दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवारों ने चलाई गोलियां, 2 की मौत और 3 घायल

Punjab Firing: पंजाब के मोगा में दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों…

Last Updated: October 26, 2026 09:10:52 IST

Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: दिवाली से पहले अयोध्या जाने वाले ध्यान दें! 1 नवंबर से बदल जाएगा रामलला के दर्शन का समय, जानें नई टाइमिंग

Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: दिवाली पर अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की योजना…

Last Updated: October 26, 2026 08:39:40 IST