<
Categories: मनोरंजन

Viral Video: अल्लू अर्जुन ने जापानी में बोला ‘पुष्पा 2’ का डायलॉग, अभिनेता को सुनते ही झूम उठे दर्शक; तालियों से गूंजा हॉल

Allu Arjun Viral Video: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' 16 जनवरी को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. सोशल मीडिया पर साउथ अभिनेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह जापानी भाषा में 'पुष्पा 2' का डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं.

Pushpa 2: बीते दिन 15 जनवरी को टोक्यो में ‘पुप्षा 2’ का प्रीमियर था. इस दौरान अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इसी इवेंट से अभिनेता का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह जापानी भाषा में अपनी फिल्म का डायलॉग बोलते दिख रहे हैं, जिसे सुन प्रशंसक झूम उठे. देखें वीडियो. 

अभिनेता का हुआ जोरदार स्वागत

अभिनेता अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना जैसे ही स्टेज पर पहुंचे दर्शकों का उत्साह देखने लायक था. टोक्यो में ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान थिएटर पूरे फुल थे. एक्टर ने वहां मौजूद अपने फैंस का अभिवादन कोनिचिवा बोलकर किया, जिसका मतलब हैलो होता है. 

जापानी में बोला ‘पुष्पा 2’ का डायलॉग

अल्लू अर्जुन ने फिल्म ‘पुष्पा 2’ के अपने सबसे लोकप्रिय संवादों में से एक को जापानी भाषा में बोलकर सबको चौंका दिया. यह सुन दर्शकों ने जोरदार तालियां, सीटियां और स्टैंडिंग ओवेशन दीं. फैंस के इस प्यार को पाकर अभिनेता ने हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया. वहीं रश्मिका मंदाना ने भी प्रशंसकों को अपना प्यार और सम्मान दिया. आपको बता दें कि यह  पुष्पा 2 जापान में लगभग लगभग 250 स्क्रीनों पर दिखाई जा रही है. 

फिल्म के बारे में

सुकुमार द्वारा निर्देशित ‘पुष्पा 2’ एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो ‘पुष्पा: द राइज’ का दूसरा भाग है. फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं, जबकि रश्मिका मंदाना, फहद फासिल और अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

Khawaja Asif: ‘हिंदुस्तान और इजराइल इस्लाम के…’, शांति के बीच पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर

Khawaja Asif controversial Statement: अमेरिका और ईरान के युद्ध विराम के बीच पाकिस्तान के रक्षा…

Last Updated: April 9, 2026 17:02:13 IST

रातों-रात हुआ 20 से ज्यादा IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी महकमे में मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने 20 से ज्यादा आईएएस और डैनिक्स (DANICS दिल्ली, अंडमान…

Last Updated: April 9, 2026 16:56:23 IST

मजाक में की हदें पार… दोस्त के प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर से भर दी हवा, फटकर बाहर आ गईं आंतें

Gurugram News: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में इस दोस्ती में हुए मस्ती-मजाक का अंजाम खौफनाक…

Last Updated: April 9, 2026 16:52:31 IST

Mia Khalifa: मेरे टैक्स के पैसे से मेरे ही देश पर हो रहा एयरस्ट्राइक, लेबनान पर इजराइली हमले पर फफक पड़ीं मिया खलीफा

Mia Khalifa on Lebanon: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच भले ही सीजफायर हो गया है,…

Last Updated: April 9, 2026 16:52:08 IST

Iran musician viral video: जंग के मलबे के बीच गूंजा संगीत! ईरानी म्यूजिशियन का वीडियो देख भावुक हो रही दुनिया

Iran musician viral video:अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के बीच ईरान के एक म्यूजिशियन का वीडियो…

Last Updated: April 9, 2026 16:37:08 IST