बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी तस्वीरें साझा करती रहती हैं. आज रविवार यानी वीकएंड के मौके पर उन्होंने अपनी 26 साल पुरानी फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के सेट से तस्वीर शेयर की है. इस पोस्ट में अभिनेत्री ऋतिक रोशन के साथ नजर आ रही हैं.
क्या है तस्वीर?
साझा की गई तस्वीर में अमीषा पटेल और ऋतिक रोशन एक रेस्तरां में बैठे हुए हैं. यह दोनों की डेब्यू फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ का है. इस तस्वीर में दोनों हंसते हुए नजर आ रहे हैं.
क्या लिखा कैप्शन?
तस्वीर को साझा करते हुए अमीषा पटेल ने कैप्शन दिया है. उन्होंने लिखा, ‘फैंस के लिए रविवार की एक पुरानी तस्वीर. मैं (सोनिया) अपने (रोहित / राज) ऋतिक रोशन के साथ डिनर कर रही हूं. यह उन शामों में से एक तस्वीर है, जब हम ‘कहो ना प्यार है’ की शूटिंग के सिलसिले में फुकेत के एक प्यारे से रेस्टोरेंट में थे. वह मासूमियत और सच्चे रिश्ते, जो आज के बॉलीवुड में को-स्टार्स के बीच देखने को नहीं मिलते. मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मैंने ऐसे रिश्ते और दोस्ती बनाईं, जो हमेशा कायम रहेंगी.
फिल्म के बारे में
फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल के करियर को संवारने में अहम भूमिका निभाई. इस फ़िल्म में ऋतिक रोशन ने दोहरी भूमिका निभाई थी, जबकि अमीषा पटेल मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नज़र आई थीं. इस फिल्म का निर्देशन अभिनेता के पिता राकेश रोशन ने किया था. यह रोमांटिक ड्रामा एक ज़बरदस्त कमर्शियल सफलता साबित हुई.
यह खबर भी पढ़ें: कानूनी पचरे में फंसी धुरंधर-2, एसएसबी जवान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का निर्देश; केंद्र सरकार करें जांच
यह खबर भी पढ़ें: हंसते-हंसते पेट में होने लगेगा दर्द! ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, फिल्म में खास अवतार में दिखेंगे अक्षय कुमार