Live TV
Search
Home > मनोरंजन > शाहरुख खान की फिल्म देख इमोशनल हुए आमिर खान, थियेटर में छलक पड़े आंसू, पत्नी के दुपट्टे का लिया सहारा

शाहरुख खान की फिल्म देख इमोशनल हुए आमिर खान, थियेटर में छलक पड़े आंसू, पत्नी के दुपट्टे का लिया सहारा

Aamir Khan: हाल ही में एक्टर आमिर खान ने शाहरुख खान की एक फिल्म के बारे में खुलासा किया कि उसे देखकर वे फूट-फूटकर रोए थे. एक्टर ने बताया कि उन्हें रोमांटिक फ़िल्में बेहद पसंद हैं.

Written By:
Last Updated: April 25, 2026 11:47:57 IST

Mobile Ads 1x1

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान कॉमेडी, एक्शन और ड्रामा, हर तरह की फिल्में कर चुके हैं, लेकिन फिल्मों की एक ऐसी केटेगरी भी है, जिसे लेकर एक्टर का मानना है कि इस कैटेगरी में उन्होंने बेहद कम फिल्म की है. खुद आमिर ने इस बात का खुलासा किया.

हाल ही में एक बातचीत के दौरान आमिर खान ने बताया कि उन्हें रोमांटिक फ़िल्में बेहद पसंद हैं और शाहरुख खान की एक फिल्म को देखकर वो फुट-फूटकर रो पड़े थे.

खुद कम रोमांटिक फिल्में की हैं

हाल ही में आमिर खान ने मिर्ची प्लस से बातचीत के दौरान 90 के दशक की रोमांटिक फिल्मों को याद किया. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि 90s में ज्यादा रोमांटिक फिल्में बनती थीं, जितना मुझे याद है. जैसे शाहरुख खान की ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे. उसका म्यूजिक भी शानदार था.” आमिर खान ने कहा कि सलमान और शाहरुख दोनों ने कई रोमांटिक फिल्में की हैं, लेकिन उन्होंने खुद कम रोमांटिक फिल्में की हैं. आमिर खान ने 90s के दशक को याद करते हुए कहा, “उस दौर में बहुत रोमांस था, और मुझे लगता है कि ‘एक दिन’ एक प्योर, मैजिकल और पुराने जमाने की रोमांटिक फिल्म है, जो लंबे समय बाद आ रही है.”

फिल्म देखकर थियेटर में फूट-फूटकर रोये आमिर 

आमिर ने आगे कहा, ‘मैं रोमांस का बहुत बड़ा दीवाना हूं. मुझे रोमांटिक फिल्में बहुत पसंद हैं. मैं ऐसी फिल्में देखते हुए काफी रोता हूं. मुझे याद है जब मैं और रीना राज कमल थिएटर में ‘कुछ कुछ होता है’ देख रहे थे. मैं वैसे भी जल्दी इमोशनल हो जाता हूं. फिल्म बहुत इमोशनल थी और मैं बहुत रोया. रीना ने जरी वाला दुपट्टा पहना हुआ था, और मैंने अपने आंसू पोंछने के लिए वही इस्तेमाल कर लिया, जिससे मेरा चेहरे पर थोड़ी खरोंच आ गई.’

‘एक दिन’ फिल्म के बारे में 

बातचीत के दौरान आमिर खान ने कहा, ‘मुझे प्योर रोमांटिक फिल्में बहुत पसंद हैं, जैसे ‘फना.’ इसलिए जब ‘एक दिन’ की कहानी मेरे पास आई, तो मुझे वो बहुत पसंद आई.’ आमिर खान के बेटे एक्टर जुनैद खान की आगामी फिल्म ‘एक दिन’ 1 मई को थिएटर में रिलीज होने वाली है. बता दें कि फिल्म में जुनैद के साथ साई पल्लवी लीड रोल में नजर आएंगी.

MORE NEWS