<
Categories: मनोरंजन

ऐश्वर्या राय और संजय दत्त ही नहीं, सदी के महानायक बिग बी भी नहीं लगा पाए इस फिल्म की नैय्या पार! बॉक्स ऑफिस पर हुई धराशाई

Hum Kisise Kum Nahin: सिनेमाई दुनिया में कुछ ऐसी फिल्में बनती हैं, जो इतिहास कायम कर देती हैं. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन, संजय दत्त जैसे मल्टी स्टारार मौजूद थे. इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई.

Bollywood Movie: सदी के महानायक के रूप में मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी शानदार अदाकारी के लिए पहचाने जाते हैं. ‘शहंशाह’, ‘मर्द’ और ‘बागवान’ जैसी तमाम फिल्मों से उन्होंने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है. हालांकि, उनके जीवन में भी कई ऐसी फिल्में रही हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लाप रहीं. एक फिल्म तो ऐसी है, जिसमें कई दिग्गज सितारे मौजूद थे. उसके बाद भी वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हो गई. जानिए फिल्म के बारे में. 

कौन सी है वो फिल्म?

साल 2002 में ‘हम किसी से कम नहीं’ फिल्म रिलीज हुई थी. इस फिल्म में मल्टीस्टारर मौजूद थे. इस कड़ी में अमिताभ बच्चन,  ऐश्वर्या राय बच्चन, अजय देवगन और संजय दत्त जैसे बड़े सितारे शामिल थे. इतनी दमदार स्टारकास्ट होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं हो सकी.

कितना किया था कलेक्शन?

डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 18 करोड़ रुपये में निर्मित किया गया था. वहीं इसने बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन किया था. मल्टी स्टारर फिल्म के बावजूद इस कलेक्शन ने मेकर्स को झकझोर कर रख दिया था, क्योंकि इसे निर्माताओं को बहुत उम्मीदें थीं. नतीजतन, इसे फ्लॉप माना गया और फिल्म से जुड़े कलाकारों के लिए भी यह निराशाजनक साबित हुई. आपको बता दें कि क्रिटिक्स ने भी फिल्म की ज्यादा सराहना नहीं की थी. 

क्या है फिल्म की कहानी?

मुंबई पुलिस की हिटलिस्ट में शामिल अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्नाभाई (संजय दत्त) को कोमल (ऐश्वर्या राय बच्चन) से पहली नजर में प्यार हो जाता है. मुन्ना कोमल को भुला नहीं पाता और डॉ. रस्तोगी (अमिताभ बच्चन) की मदद लेता है. यह जाने बिना कि कोमल उसकी बहन है।. मुन्ना अक्सर रस्तोगी से मिलने जाता है, जिससे वह तंग आ जाता है और छुट्टी मनाने की योजना बनाता है. वह अपने दोस्त के बेटे से कोमल की शादी भी तय कर देता है. लेकिन कोमल राजा (अजय देवगन) से प्यार करती है और उसने यह बात अपने भाई से छुपा रखी है. राजा मुन्ना की जान उसके दुश्मनों से बचाता है और वादा करता है कि वह हमेशा उसकी मदद करेगा. बैंकॉक में रस्तोगी को पता चलता है कि मुन्ना और राजा दोनों कोमल से प्यार करते हैं, जिसे वह बर्दाश्त नहीं करता. लेकिन हालात तब और बिगड़ जाते हैं जब मुन्ना और राजा, जो दोस्त बन चुके थे. उनको पता चलता है कि वे दोनों एक ही लड़की से प्यार करते हैं और उनके बीच जंग छिड़ जाती है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

राम का नाम लेकर चढ़ गयी 600 सीढ़ियां, 3 साल की छोटी-सी भक्त ने जीता नेटिजन्स का दिल, वीडियो वायरल

एक छोटी-सी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कर्नाटक के…

Last Updated: March 31, 2026 11:39:20 IST

नालंदा के शीतला माता मंदिर में अचानक मची भगदड़, 8 की मौत; एक दर्जन से महिला घायल

Nalanda Sheetla Mata Mandir Stampede: नालंदा के शीतला माता मंदिर से दर्दनाक खबर सामने आ…

Last Updated: March 31, 2026 11:46:20 IST

‘अश्लील’ बताकर लता जी ने गाने से किया किनारा; फिर आशा भोसले ने दी आवाज, गीत बन गया अमर

Song Secrets: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिकाओं में शुमार लता मंगेशकर ने एक गाने…

Last Updated: March 31, 2026 11:33:47 IST

Assam Election 2026: पाक और ब्रिटेन में मौजूद संपत्तियों की जानकारी ECI को दें गौरव गोगोई – हिमंता बिस्व सरमा

Assam Election 2026: मीडिया को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि मेरा साफ आरोप…

Last Updated: March 31, 2026 11:32:43 IST

गौ-रक्षक’ बेटी को मौत का खौफ, गौ माता की बदहाली पर उठाए सवाल, मिली जान से मारने की धमकी, वीडियो में फूट-फूटकर रोई लड़की!

हरियाणा के फरीदाबाद जिले की एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा…

Last Updated: March 31, 2026 11:27:46 IST

RBSE 12th Result 2026: हो गए फेल? ऐसे करवाएं कॉपियों की रिचेकिंग; यहां जानें- स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं के आर्ट्स, कॉमर्स…

Last Updated: March 31, 2026 11:27:40 IST