Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Shubhman Gill नहीं…तो किससे शादी करने जा रही Sara Tendulkar? दुल्हे के बाप का नाम सुन नहीं होगा यकीन; क्या है वायरल दावे का सच?

Shubhman Gill नहीं…तो किससे शादी करने जा रही Sara Tendulkar? दुल्हे के बाप का नाम सुन नहीं होगा यकीन; क्या है वायरल दावे का सच?

Sara Tendulkar Rajveer Deol Wedding Rumour: सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं. हालांकि, सारा के करीबी सूत्र ने इन खबरों को अफवाह बताया है. दोनों कभी मिले तक नहीं हैं.

Written By:
Published: November 23, 2026 15:32:12 IST
Last Updated: November 23, 2026 15:32:12 IST

Mobile Ads 1x1

Sara Tendulkar Rajveer Deol Wedding Rumour: सोशल मीडिया पर इन दिनों क्रिकेट और बॉलीवुड से जुड़ी एक खबर तेजी से वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के बेटे राजवीर देओल जल्द शादी करने वाले हैं. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर कई तरह की बातें भी की जा रही हैं. लेकिन क्या सच में सारा और राजवीर की शादी होने वाली है? इस खबर की सच्चाई कुछ और ही है. दरअसल, सारा तेंदुलकर के एक करीबी सूत्र ने इन खबरों को पूरी तरह अफवाह बताया है. उन्होंने साफ किया है कि सारा और राजवीर के बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं है और दोनों की शादी की खबरों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है.

सारा और राजवीर एक-दूसरे से कभी मिले तक नहीं

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सारा तेंदुलकर के करीबी सूत्र ने बताया कि सारा और राजवीर देओल कभी एक-दूसरे से मिले तक नहीं हैं. सारा फिलहाल सिंगल हैं और अपने काम पर ध्यान दे रही हैं. सूत्र ने इन खबरों को बेवजह फैलाया गया बताया. उनका कहना है कि इस तरह की अफवाहें परेशान करने वाली हैं. हालांकि, सारा इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहतीं. वह अपनी गरिमा बनाए रखना चाहती हैं और इस मामले में चुप रहना ही बेहतर समझती हैं.

अपनी शादी को लेकर क्या बोली थीं सारा तेंदुलकर?

कुछ समय पहले सारा तेंदुलकर ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर भी बात की थी. इस दौरान उन्होंने अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी का जिक्र किया था. सारा ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उनके भाई की शादी उनके लिए एक तरह का ट्रायल राउंड थी. उन्होंने कहा था कि अब उन्हें समझ आ गया है कि उन्हें अपनी शादी में क्या चाहिए और क्या नहीं चाहिए. उनके इस बयान के बाद भी फैंस उनकी शादी को लेकर उत्सुक रहते हैं.

ये भी पढ़ें: अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की OTT रिलीज डेट आई सामने, इस दिन और यहां देख सकेंगे फिल्म

रेडिट से शुरू हुई थी शादी की चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा और राजवीर की शादी की अफवाह सबसे पहले रेडिट पर शुरू हुई थी. इसके बाद यह खबर दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी फैल गई. कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि राजवीर और सारा साल 2027 में शादी कर सकते हैं. यहां तक कहा गया कि राजवीर अभी से सारा को महंगे तोहफे भेज रहे हैं. हालांकि, इन दावों के समर्थन में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरें महज अफवाह हैं. सारा के करीबी सूत्र ने इन सभी चर्चाओं को गलत बताया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन खबरों पर भरोसा करने से पहले उनकी सच्चाई जानना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: ‘नाड़ा ढीला हो जाए तो किसी के साथ भी सो जाओ…’ अविनाश की चीटिंग पर रजत दलाल का खौला खून; बहन ईशा के लिए दे डाली खुली वार्निंग

MORE NEWS