<
Categories: मनोरंजन

Anupama Spoiler 11 Feb 2026: बेशर्मी की हद पार करेगी कीर्ति, आत्महत्या करेगा कपिल, अनुपमा का खौलेगा खून! जानें अपकमिंग ट्विस्ट

Anupama Spoiler 11 Feb 2026: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का फेमस टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ इन दिनों जमकर टीवी पर धमाल मचा रहा है, शो के ट्विस्ट और टर्न्स लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं. सीरियल ‘अनुपमा’ में आज के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कीर्ति एक बार फिर अपनी हद पार करने वाली है, वहीं अपनी पत्नि से परेशान होकर कपिल आत्महत्या करने की कोशिश करने वाला है.

Anupama Maha Twist Today Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के टीवी  सीरियल ‘अनुपमा’ की कहानी में बदलाव आया है, नए विलेन की एंट्री से शो दर्शकों के लिए और भी मजेदार हो गया है. सीरियल को TRP में नंबर वन पर लाने के लिए मेकर्स खूब मेहनत कर रहे हैं. फेमस टीवी शो अनुपमा’ में अब तक आपने देखा कि कीर्ति को पता लग जाता है कि कपिल अपनी मां से मिलने गया है. जिसके बाद वो गुस्से से पागल हो जाती है और अपने पति पर हाथ तक उठा देती है, जिसकी वजह से उसे पति कपिल का सर दीवार में जाकर लगता है. दूसरी और प्रेम और प्रेरणा मुंबई जाते हैं और राही अनुपमा के साथ समय बिताती है. पराग कहता है कि अब वो गौतम पर भरोसा नहीं करता है, इसलिए वो अपना पूरा कारोबार अंश को देना चाहता है. वहीं अब शो अनुपमा की कहानी और भी ज्यादा मजेदार होने वाली हैं, जिसे देख दर्शकों को खूब मजा आने वाला है.

सीरियल ‘अनुपमा’ का अपकमिंग महा ट्विस्ट (Rupali Ganguly TV Serial ‘Anupama’ Spoiler Today Episode 11 February 2026 )

स्टार प्लस पर आने वाला फेमस टीवी शो ‘अनुपमा’ में आज के वाले एपिसोड में आप देखेंगें की पति के बाद कीर्ति अपनी सास को भी धमकाने वाली है और वो अपनी सास को कपिल से न मिलने के लिए कहने वाली है. वही कपिल को भी पता चल जाएगा कि कीर्ति वृद्धाश्रम उसकी मां से मिलने गई थी और उसकी मां को डराया है. कीर्ति के घर आते ही कपिल उससे झगड़ने वाला है. कीर्ति अपनी सास की मौत की दुआ मागने वाली है. कीर्ति कपिल से कहेगी कि उस बुढ़िया को पैसे की क्या ज़रूरत पडेगी, ये सुनते ही कपिल का दिमाग खराब हो जाएगा और वो भी गुस्से में कीर्ति पर हाथ उठाने की कोशिश करने वाला है. वहीं वसुंधरा कीर्ति के पास पहुंच जाएगी और कपिल को बहुत जलील करेगी. वसुंधरा कीर्ति की हालत देखकर कपिल को बर्बाद करने का दावा करने वाली है. वहीं कीर्ति पीछे खड़े होकर मगरमच्छ के आंसू बहाने वाली है.

पराग खोलेगा कीर्ति का सच (TV Show ‘Anupama’ Maha Twist In Upcoming Episode 11 February)

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के टीवी  सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग महा ट्विस्ट में आप देखेंगे कि पराग ख्याति से बात करते हुए कीर्ति की पोल खोलने वाला है. पराग कहना वाला है कि कीर्ति एक नंबर की झूठी औरत है. पराग कहेगा कि कीर्ति बचपन से ही लोगों का इस्तेमाल करती आई है. वहीं वसुंधरा और कीर्ति से जलील होने के बाद कपिल आत्महत्या करने की कोशिश करने वाला है. वहीं अनुपमा सही समय पर कपिल के पास पहुंचने वाली है और उसे बचाने वाली है. अनुपमा कपिल से पूछने वाली है कि वो ऐसा कदम कैसे उठा सकता हैं, वहीं कपिल भी अनुपमा के सासमने अपनी हिम्मत हारने वाली है और रोते हुए अनुपमा को सब बताने वाला है. वहीं अनुपमा कपिल से वादा करने वाली है कि वो कीर्ति का सच सबके सामने लाने वाली है और कपिल को आडिया देगी की जब वो  बदतमीजी करेगी तब वो उसकी वीडियो बनाए, जिसकी वजह कीर्ति की सच्चाई सबके सामने आ जाए. दूसरी तरफ रात में प्रेरणा प्रेम के साथ आइसक्रीम खाने जाएगी. वहीं लड़के वहां पर प्रेरणा के साथ बदतमीजी करने वाले हैं, जिसकी वजह से प्रेरणा उनमें से एक को को चांटा मार देने वाली है. जिसके बाद वो लड़के जबरदस्ती करने वाले और इस दौरान प्रेम हीरो की तरह एंट्री करने वाला है और प्रेरणा को बचाने वाला है. वहीं प्रेरणा, प्रेम को अपने गले लगा लेगी.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

‘शादी कराओ, वरना नहीं उतरूंगा’ इटावा में 100 फीट लंबे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 2 घंटे बाद हुई हैप्पी एंडिंग

Etawah Tower Drama: इटावा थाना क्षेत्र में तब अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक…

Last Updated: April 13, 2026 20:04:33 IST

Tim David Fined: टिम डेविड को भारी पड़ी ये गलती, 25% कट गई सैलरी! हार्दिक को भी लगा लाखों का झटका

MI vs RCB: मुंबई में हार्दिक पांड्या की गेंद पर छक्का जड़ने के बाद टिम…

Last Updated: April 13, 2026 20:05:47 IST

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने आनन-फानन में उठाया ये कदम

Trisha Krishnan: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के घर को बम से…

Last Updated: April 13, 2026 20:02:58 IST

‘ऑफिस में महिला कर्मी की छाती को…’, बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, धारा 354C को किया परिभाषित

Bombay High Court: बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि वर्कप्लेस…

Last Updated: April 13, 2026 19:26:42 IST

कौन हैं रिधिमा शर्मा? जिनकी कनिका शर्मा से चल रही है जुबानी जंग, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

Who is Ridhima Sharma: इन दिनों सोशल मीडिया पर रिधिमा शर्मा और कनिका शर्मा की…

Last Updated: April 13, 2026 19:18:19 IST