<
Categories: मनोरंजन

Anupama Spoiler 18 Feb 2026: गौतम करेगा पराग को बर्बाद, अनुपमा के सामने आएगा रविंदर का सच! TRP में तहलका मचाएगा महाट्विस्ट

Anupama Spoiler 18 Feb 2026: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का सीरियल ‘अनुपमा’ टीवी पर जमकर तहलका मचा रहा है, शो के चटपटे मजेदार ट्विस्ट दर्शकों को बेहद एंटरटेन कर रहे हैं. आज के आने वाले एपिसोड के महा ट्विस्ट में आप देखेंगे कि हसमुख के दोस्त रविंदर को होश आ जाएंगा और वो पूरा सच अनुपमा को बताएगा. वहीं गौतम पराग को बर्बाद करने के लिए नई चाल चलेगा.

Anupama Maha Twist Today Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का सीरियल ‘अनुपमा’ में इस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो के धमाकेदार  ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों का खूब दिल जीत रहे हैं. वहीं मेकर्स भी शो की TRP बढ़ाने के लिए दिन रात एक कर रहे हैं. फेमस टीवी शो ‘अनुपमा’ में अब तक आपने देखा कि मोटी बा की बात सुनकर माही गौतम से बच्चा प्लान करने के लिए कहती है और बोलती है कि ऐसा करने वो वसुंधरा की नजरों में फिर से उठ सकते हैं, गौतम भी माही की बात मान जाएगा. दूसरी ओर अनुपमा हंसमुख के साथ उनके दोस्त रविंदर की पत्नी से मिलने पहुंचेगे, लेकिन वह उन्हें पहचानने से इंकार कर देगी. वहीं अब सीरियल अनुपमा की कहानी और भी दिलचस्प होने वाली है, जिससे दर्शकों को खूब मज़ा आने वाला है.

सीरियल ‘अनुपमा’ का अपकमिंग ट्विस्ट (TV Show ‘Anupama’ Spoiler Today Episode 18 February 2026)

स्टार प्लस और जिओ हॉटस्टार पर आने वाला फेमस टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में आज के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा अंश की मदद से बापूजी के दोस्तों को ढूंढने की कोशिश करेगी और बापूजी के दोस्तों की फोटोज सोशल मीडिया पर डाल देने के लिए कहेगी और अंश को लिखने के लिए कहेगी कि हंसमुख शाह अपने पुराने दोस्तों की तलाश कर रहे हैं. दूसरी ओर माही परी- ईशानी और राही-प्रेम को मिल रही अटेंशन से जलने वाली है.  वही गौतम फिर से पराग को बरबाद करने का प्लान बनाने वाला है, वो कहेगा कि अगर एग्जिबिशन से इन लोगों ने खूब पैसे कमा लिया, तो यह हमे घर से निकाल देंगे, लेकिन हमें ऐसा कुछ करना होगा कि पराग कोठारी की छवि दुनिया के सामने  खराब हो जाए. ऐसे में गौतम जल्दी ही कोई घटिया चाल चलने वाला है.

रविंदर को आएगा होश, सामने आएगी पूरी सच्चाई (TV Serial ‘Anupama’ Maha Twist In Upcoming Episode 18 February)

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के महाट्विस्ट में आप देखेंगे कि ​बापूजी अपने दोस्त रविंदर के पास बैठकर अपने पुराने दिनों को याद करेंगे, तभी उनके दो पुराने दोस्तों की एंट्री होगी, इसके बाद वो सभी साथ मिलकर ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे…’ गाना गाएंगे. सबको साथ में देखकर अनुपमा भी भावुक हो जाएगी.​ ​बापूजी और अपने दोस्तों का गाना सुनकर रविंदर को भी धीरे-धीरे होश आने वाला है. अनुपमा सबका वीडियो बनाएगी, तो उसी समय देखेंगी की रविंदर  की उंगली हिली है, जिसके बाद यह बात वो वहा सबको बताएगी और सबकी खुशी सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी. वहीं बापूजी भी अपने दोस्त पर प्यार लुटाते नहीं थकेंगे.

गौतम करेगा पराग को बरबाद करने की कोशिश (Rupali Ganguly TV Serial ‘Anupama’ Spoiler Latest Episode 18 February)

शो ‘अनुपमा’ में आप आगे देखेंगे कि ​रविंदर अनुपमा को बताने वाला है कि जिन बच्चों के लिए उन्होंने इतना कुछ किया, उन्हीं बच्चों ने उन्हें अलग कर दिया और इस वजह से उनका ऐसा हाल है. रविंदर बताएंगे कि वो बड़े बेटे के हिस्से गए और उनकी पत्नी मनप्रीत छोटे बेटे के हिस्से. मेरे छोटे बेटे ने मेरी पत्नी मनप्रीत को नौकरानी बना दिया है वहीं मेरे बेटे ने मेरे सिर पर वार किया और घर से बाहर निकाल दिया. जब मुझे होश में आया तो मैं सड़क पर था. रविंदर रोते-रोते अनुपमा से कहेंगे कि मुझे मेरी मनप्रीत से मिलना है. दूसरी ओर ​​राही, अंश, ईशानी, परी और प्रेम के साथ मिलकर एग्जिबिशन की तैयारी करेंगे, तभी वहां गौतम और माही पहुंच जाएंगे और कहेंगे कि हमारी मदद की जरूरत तो नहीं है, तभी उन्हें जवाब देते हुए मना कर देगी और कहेगी कि हमारे घर में ही बहुत दुश्मन हैं इसलिए सभी को सावधान रहना होगा

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST