टीवी शो अनुपमा की काफी फैन फॉलोइंग है. 24 मार्च को अनुपमा में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है. इसमें मााही गौतम के धोखे के बारे में खुलासा करने वाली है. हालांकि वसुंधरा इस पर यकीन नहीं करेगी. इसी बीच अनुपमा की जिंदगी में भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगी.
अनुपमा स्पॉइलर 24 मार्च
Anupama Spoiler: टीवी शो ‘अनुपमा’ में काफी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. एक तरफ अनुपमा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही हैं. वहीं उनकी जिंदगी में नई मुसीबत आने वाली है. 24 मार्च 2026 को लेकर स्पॉइलर दिया गया है. ताजा अपडेट के अनुसार, टीवी शो अनुपमा में गौतम के धोखे का पर्दाफाश होने वाला है. सीरियल में आगे के लिए स्पॉइलर दिया गया है कि माही को गौतम के अफेयर के बारे में पता चल जाता है.
दरअसल माही गौतम को किसी लड़की के साथ देख लेती है. इसके कारण उसे गहरा सदमा लगा है. ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिलेगा कि माही अब फैसला करती है कि वो इस अफेयर के बारे में चुप नहीं रहेगी. वो पूरे परिवार के सामने गौतम की सच्चाई का खुलासा करेगी. माही के ये आरोप सुनकर घर वाले काफी चौंक जाते हैं.
वहीं वसुंधरा, जो गौतम पर अटूट विश्वास करती हैं, वो माही की बातों को मानने से इनकार कर देती है. वो उल्टा माही के आरोपों को खारिज करने के साथ ही उस पर झूठे आरोप लगाने लगती है. वो वसुंधरा पर घर की शांति को भंग करने का आरोप लगाने लगती है. गौतम इसका फायदा उठाकर अपनी चतुराई दिखाता है. वो खुद को निर्दोष साबित करने की हर कोशिश करता है.
हालांकि इस बार माही अकेली नहीं है, बल्कि राही और प्रेम भी उसके साथ हैं. उन्होंने गौतम की संदिग्ध हरकतों को महसूस किया था. वे माही का साथ देते हैं और माही की बात को सही ठहराते हैं. उन्होंने भी बताया कि उन्होंने गौतम को किसी अजनबी के साथ देखा था. माही इस पूरे हालातों से टूट जाती है और घर छोड़ने का फैसला लेती है. माही के इस फैसले से सभी लोग चौंक जाते हैं. अब आने वाले एपिसोड में दिखेगा कि क्या वसुंधरा को अपनी गलती का एहसास हो पाएगा?
वहीं अनुपमा को नए ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलती हैं, जिसके कारण उसकी अहमियत बढ़ गई है. हालांकि इसके बाद रोजी की जलन और बढ़ गई है. इसके कारण वो और भी ज्यादा साजिशें करने लगती है. इसी बीच माही अनुपमा को फोन करती है लेकिन वो उसे कुछ नहीं बताती. हालांकि अनुपमा समझ जाती है कि माही उससे कुछ बड़ा छुपा रही है. वहीं इसी बीच उसे एक और झटका लगता है, जब उसे पता चलता है कि सवी विला को बेचा जा रहा है.
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक आदमी ने नई गाड़ी खरीदी. वो अपनी गली के…
Optical Illusion Challenge: ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें हमेशा से लोगों के दिमाग को उलझाने और…
आईपीएल 2026 से पहले बीसीसीआई ने नई गाइडलाइंस जारी की है. बोर्ड ने कुल 7…
इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि आपको कौन सी कार लेनी जिससे आगे…
ऐसा करने से न केवल कार की चक खत्म हो जाएगी बल्कि इंजन को भी…
PM-SYM Scheme | PM Shram Yogi Maandhan Yojana: अगर आप भी किसी असंगठित क्षेत्र में…