Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Anushka Sharma Suit Price: प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंची अनुष्का शर्मा के सिंपल सूट की कितनी है कीमत? दुपट्टे का दाम सुन होंगे हैरान

Anushka Sharma Suit Price: प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंची अनुष्का शर्मा के सिंपल सूट की कितनी है कीमत? दुपट्टे का दाम सुन होंगे हैरान

Anushka Sharma Suit Price: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों काफी चर्चे में है. कपल हाल ही में प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन के लिए पहुंचे. ऐसे में जो अनुष्का ने सूट पहना था वो काफी फेमस हो रहा है तो आइए जानते हैं कि वो सूट किस ब्रैंड का है और उसका रेट कितना है-

Written By: Sanskriti jaipuria
Edited By: Virat Ojha
Last Updated: 2026-04-21 17:41:36

Mobile Ads 1x1

Anushka Sharma Suit Price: हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने वृंदावन का दौरा किया. दोनों को वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में दर्शन करते देखा गया. इससे पहले ये कपल दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आए थे, जिसके बाद उनके इस आध्यात्मिक दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं. ये यात्रा पूरी तरह से सादगी और शांति से भरी थी.

अनुष्का और विराट ने केली कुंज आश्रम का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की. दोनों ने अन्य श्रद्धालुओं के साथ मिलकर दर्शन किए और एक आध्यात्मिक सत्र में भी हिस्सा लिया. इस दौरान दोनों का अंदाज बेहद सादा और जमीन से जुड़ा हुआ नजर आया. उन्होंने गले में तुलसी की माला पहनी हुई थी और माथे पर तिलक लगाया हुआ था, जो उनकी आस्था और श्रद्धा को दर्शाता है.

 विराट कोहली का सिंपल लुक

विराट कोहली ने इस सफर के लिए एक आरामदायक और कैजुअल लुक चुना. उन्होंने पर्पल रंग की फुल स्लीव्स वाली स्वेटशर्ट पहनी, जिसका फिटिंग मस्त था. इसके साथ उन्होंने सफेद लिनन ट्राउजर पहना, जिसका स्ट्रेट कट और हल्का फ्लेयर उन्हें एक स्टाइलिश लेकिन सहज लुक दे रहा था. उन्होंने अपने लुक को पतले फ्रेम वाले गोल चश्मे, ट्रिम्ड दाढ़ी और पीछे की ओर सेट किए गए बालों के साथ पूरा किया. उनका ये अंदाज सादगी और क्लास का बेहतरीन उदाहरण था.

 अनुष्का शर्मा का एलिगेंट स्टाइल

अनुष्का शर्मा ने इस मौके पर पारंपरिक पहनावा चुना. उन्होंने Eka ब्रांड का ‘हार्डी सेट’ पहना, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹34,300 है. इस सेट में ₹25,500 का कुर्ता और ट्राउजर शामिल है, जबकि दुपट्टा ₹8,800 का है. कॉटन से बना ये कुर्ता स्ट्रेट फिट में था, जिसमें मंडारिन कॉलर, सेंटर स्लिट और फुल स्लीव्स दी गई थीं. इसमें रंग-बिरंगी फूलों की कढ़ाई और नीचे की ओर स्कैलप्ड लेस की खूबसूरत फिनिश थी, जो इसे और आकर्षक बनाती है. इसके साथ उन्होंने सफेद रंग का स्ट्रेट फिट ट्राउजर पहना, जिसमें साइड में कलरफुल डिजाइन था. दुपट्टा सफेद कॉटन का था, जिसमें आर्ट कोलाज प्रिंट और ब्लू डिटेलिंग थी. अनुष्का ने इसे अपने कंधों पर ओढ़ा और सिर को भी ढका, जो उनके पारंपरिक लुक को और निखार रहा था.

अनुष्का ने अपने हेयर और मेकअप को बेहद हल्का और नेचुरल रखा. उनके बाल खुले थे, बीच से पार्ट किए हुए और हल्की वेव्स के साथ. मेकअप में उन्होंने ग्लॉसी पिंक लिप्स, सॉफ्ट बेस और हल्के डिफाइंड आइब्रो के साथ लगभग नो-मेकअप लुक अपनाया, जो उनकी नैचुरल ब्यूटी को उभार रहा था.

 अनुष्का शर्मा का वर्क फ्रंट

काम की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई फिल्म Zero में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी थे. इसके बाद उन्होंने फिल्मों में अभिनय नहीं किया, लेकिन प्रोड्यूसर के रूप में Bulbbul और Qala जैसी फिल्मों पर काम किया. उनकी वापसी फिल्म Chakda Xpress से होने वाली थी, जो क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित थी. हालांकि, अब ये फिल्म फिलहाल बंद कर दी गई है.

MORE NEWS