अरिजीत के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है. प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने के बाद अरिजीत सिंह ने कोलकाता में अपना पहला लाइव परफॉर्मेंस दिया, जो फैंस के लिए इमोशनल मोमेंट साबित हुआ.
अरिजीत सिंह
अरिजीत सिंह ने जैसे ही प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा की, फैंस में दुख की लहर दौड़ गयी थी. हर कोई उनके इस फैसले से निराश था, लेकिन अरिजीत के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है.
प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने के बाद अरिजीत सिंह ने कोलकाता में अपना पहला लाइव परफॉर्मेंस दिया, जो फैंस के लिए इमोशनल मोमेंट साबित हुआ. नेताजी इंडोर स्टेडियम में अनुष्का शंकर के शो में अरिजीत सिंह गेस्ट आर्टिस्ट के रूप में स्टेज पर आए थे और अनुष्का शंकर के साथ स्टेज शेयर किया.
रविवार को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में अनुष्का शंकर और बिक्रम घोष के साथ अरिजीत ने करीब 20 मिनट का शानदार जुगलबंदी पेश की थी. स्टेज पर आते ही पूरा स्टेडियम ‘अरिजीत-अरिजीत’ के नारों और तालियों से गूंज उठा. उन्होंने बंगाली रचना ‘माया भोरा राती’ और अनुष्का-नोरा जोन्स के ‘ट्रेसेस ऑफ यू’ पर डुएट किया. इतनी बड़ी सेलिब्रिटी होते हुए भी अरिजीत काफी विनम्र थे.
माइक संभालते ही अरिजीत ने फैंस से कहा, “मैं बहुत नर्वस महसूस कर रहा हूं. मुझे यहां बुलाने के लिए आप सबका बहुत शुक्रिया.” लंबे समय बाद लाइव परफॉर्मेंस को लेकर उनकी घबराहट स्वाभाविक थी. उन्होंने अनुष्का से वादा भी किया कि जल्द उनके घर जाकर नया गाना कंपोज करेंगे.
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जहां फैंस ने खूब लाइक और कमेंट्स किये. एक यूजर ने लिखा, “अरिजीत की आवाज सुनकर रोंगटे खड़े हो गए, सालों बाद सुना ऐसा लगा.” दूसरे ने कहा, “खुश भी हूं और दुखी भी, फिल्मों में कब सुनेंगे?” तीसरे बोले, “आपकी जगह कोई नहीं ले सकता भाई.” कई ने इसे ‘हैपी एंड हार्टब्रोकन’ मोमेंट बताया.
27 जनवरी 2026 को इंस्टाग्राम पर अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान किया था. उन्होंने कहा कि अब नया प्लेबैक काम नहीं लेंगे, लेकिन यह लाइव शो साबित करता है कि संगीत से उन्होंने संन्यास नहीं लिया है. लाइव कॉन्सर्ट्स से वे अपने फैंस से जुड़े रहेंगे.
Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…
Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…
Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…
Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…
Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…
Gwalior road accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर रविवार तड़के…