<
Categories: मनोरंजन

Ashnoor Kaur House Tour: टेक्नोलॉजी से लैस है अशनूर कौर का घर!, एक आवाज से खुलते-बंद हो जाते हैं पर्दे

Ashnoor Kaur House Tour: तान्या मित्तल पहले 'बिग बॉस 19' और फिर कंडोम फैक्ट्री की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहीं. अब अशनूर कौर भी अपने लग्जरी घर की वजह से छाई हुई हैं. फैंस के बीच जोरदार बहस छिड़ी हुई है.

Ashnoor Kaur House Tour: तान्या मित्तल का जलवा ‘बिग बॉस 19’ के बाद सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है. इसकी वजह उनकी कंडोम फैक्ट्री बताई जा रही है. तान्या ने जिन बातों का जिक्र बिग बॉस हाउस में किया अब वे उनके प्रूफ बाहर आकर बता रही हैं. इसके बाद उन्होंने अपने आलीशान बंग्ला, किचन की लिफ्ट दिखाया और उन्हें फेक कहने वालों का मुंह बंद कर दिया था। तान्या के बाद अब अशनूर कौर ने भी अपना घर दिखाया जिसे देखकर लोग उन्हें तान्या मित्तल से ज्यादा अमीर कह रहे हैं.

अशनूर कौर ने दिखाया अपना घर

बता दें कि अशनूर कौर बिग बॉस फिनाले से ठीक एक हफ्ते पहले शो से बाहर हो गई थीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने घर का एक ‘हाउस टूर’ वीडियो शेयर किया. उनके इस घर को देखकर हर कोई दंग है. वीडियो में उन्होंने अपने लिविंग रूम से लेकर बेडरूम, मॉडर्न किचन और यहां तक कि अपने फुटवियर कलेक्शन वाले हिस्से को भी दिखाया. घर का इंटीरियर और डेकोरेशन इतना क्लासी है कि लोग इसे किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं बता रहे हैं.

लग्जरी ने खींचा ध्यान

अशनूर के घर में सबसे अधिक चर्चा उनके ‘स्मार्ट होम’ फीचर्स की हो रही है. वीडियो में अशनूर ने दिखाया कि उनके घर के पर्दे तक टेक्नोलॉजी से लैस हैं. उनके घर के पर्दे सिर्फ एक आवाज (एलेक्सा) से खुलते और बंद होते हैं. यही नहीं उनके किचन में मौजूद महंगी विदेशी फ्रिज और सेंसर चिमनी ने भी लोगों को अट्रेक्ट किया. इन बेशकीमती चीजों को देखकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू हो गई कि अशनूर और तान्या में सबसे अधिक अमीर कौन है?

फैंस के बीच छिड़ी बहस

अशनूर के वीडियो देखने के बाद नेटिजन्स दो भागों में बंटा नजर आ रा है. एक तरफ उनके फैंस मुंबई में इतने बड़े और आलीशान घर की प्रशंसा करने में लगे हैं, वहीं, दूसरी ओर तान्या मित्तल के समर्थक अशनूर को ट्रोल करने लगे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया कि “मुंबई में इतना बड़ा घर होना बड़ी बात है. अशनूर तो तान्या से भी ज्यादा अमीर निकलीं”

वीडियो इंटरनेट पर वायरल

एक ट्रोलर ने लिखा, “जितना तेरा फ्लैट है, उतनी तो तान्या के घर की पार्किंग है.” कुछ लोगों का यह भी मानना है कि तान्या ने जब से अपनी रईसी दिखाई, अशनूर भी खुद को कमतर नहीं दिखाना चाहतीं. फिलहाल, अमीरी की इस जंग में अशनूर का यह ‘हाइटेक’ घर इंटरनेट पर छाया हुआ है. बिग बॉस हाउस में अभिषेक बजाज के साथ अपनी बॉन्डिंग के लिए मशहूर अशनूर अब अपनी लग्जरी लाइफ से लाइमलाइट चुराने में लगी हैं.

Recent Posts

PAK vs ENG: पाकिस्तान के 154 रन पर गिर गए थे 9 विकेट, फिर शादाब खान ने शतक लगाकर दिलाई हैरतअंगेज जीत

PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…

Last Updated: October 25, 2026 23:30:45 IST

झांसी में किन्नर गुट का सड़क पर हंगामा, पुलिस लाइन के सामने निर्वस्त्र होकर किया प्रदर्शन, 5 गिरफ्तार

Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…

Last Updated: October 25, 2026 23:13:46 IST

पहले मुकदमा, फिर साथ रहना और आखिर में हत्या…कानपुर में लिव-इन पार्टनर की मर्डर का खुलासा

Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…

Last Updated: October 25, 2026 22:57:57 IST

करण वाही से ब्रेकअप के बाद किस क्रिकेटर के करीब आईं उदिति सिंह? शो में मिला बड़ा हिंट

Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…

Last Updated: October 25, 2026 21:29:08 IST

हैदराबाद में दुर्गा माता की प्रतिमा पर फेंके अंडे, मचा बवाल, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…

Last Updated: October 25, 2026 21:01:18 IST

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा का बल्ला गरजा, टीम को संकट से निकालकर जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़

India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…

Last Updated: October 25, 2026 19:42:49 IST