फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. अक्षय कुमार अपने फैंस को फिल्म में जबरदस्त एंटरटेन करते दिख रहे हैं. इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की मशहूर जोड़ी 14 साल बाद एक साथ आ रही है. ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर दर्शकों को प्रभावित कर रहा है. कुछ लोग इसकी तुलना अक्षय कुमार की भूल भुलैया से कर रहे हैं. इसके अलावा राजपाल यादव भी लोगों का ध्यान खींचते नजर आ रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर के बारे में
मेकर्स ने ‘भूत बंगला’ का 3 मिनट 3 सेकेंड का ट्रेलर जारी किया है. ट्रेलर में दिखता है कि अक्षय कुमार के किरदार को एक बंगला विरासत में मिलता है. इसके ठीक पीछे भूत वन नाम का एक प्रेतबाधित जंगल है. लेकिन अक्षय इस बंगले को खोना नहीं चाहते हैं. परेश रावल का किरदार मिथिला पालकर के किरदार को घर की कई कमियों के बारे में चेतावनी देने की कोशिश करता है, लेकिन अक्षय उनकी बात अनसुनी कर देता है. ट्रेलर का अंत अक्षय कुमार द्वारा वधूसुर को नींद से जगाने के दृश्य से होता है. इसमें असरानी और राजपाल यादव का भी कॉमिक अंदाज देखने को मिलता है.
कैसा है फिल्म का ट्रेलर?
‘भूत बंगला’ के ट्रेलर की बात की जाए, तो यह अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘भूल भुलैया’ की याद दिलाता है. फिल्म में एक बार फिर से परेश रावल और राजपाल यादव के साथ अक्षय कुमार की तिकड़ी नजर आ रही है. एक बार फिर से ये दर्शकों को खूब हंसाते नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में दिवंगत अभिनेता असरानी की भी अपने हास्य अंदाज से चार चांद लगाते दिख रहे हैं.
नेटिजंस ने की तारीफ
इस ट्रेलर को देखने के बाद नेटिजंस तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा, ‘भूल भूलैया, भागम-भम, फिर हेरा फेरी, दे दना दन ऐसा लग रहा है अब आएगा मजा.’ कुछ यूजर्स ने फिल्म के कई डायलॉग्स का जिक्र किया, जो उनका ध्यान खींच रहे हैं. एक ने कहा, बहन डर गई अक्षय कुमार का आइकॉनिक डायलॉग.
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के अलावा परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव भी नजर आएंगे. फिल्मा का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं. वहीं इसका निर्माण अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर. कपूर द्वारा किया जा रहा है. यह फिल्म 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.