<
Categories: मनोरंजन

Awarapan 2 Box Office Collection: 7 दिन में सुपरहिट हुई इमरान हाशमी की फिल्म, कमाई सुन पकड़ लेंगे माथा

Awarapan 2 Box Office Collection:फिल्म ने अपनी मजबूत कमाई के दम पर इमरान हाशमी के लिए लंबे समय बाद एक बड़ी थिएट्रिकल सफलता दर्ज की है. स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का फिल्म को भरपूर फायदा मिला और पहले हफ्ते में इसकी कमाई की रफ्तार काफी मजबूत रही.

Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी की रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘Awarapan 2’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के महज सात दिनों के अंदर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपरहिट का दर्जा हासिल कर लिया है. फिल्म ने अपनी मजबूत कमाई के दम पर इमरान हाशमी के लिए लंबे समय बाद एक बड़ी थिएट्रिकल सफलता दर्ज की है. स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का फिल्म को भरपूर फायदा मिला और पहले हफ्ते में इसकी कमाई की रफ्तार काफी मजबूत रही.

पहले हफ्ते में शानदार कमाई

14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘Awarapan 2’ ने ओपनिंग वीकेंड से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बना ली थी. फिल्म ने सोमवार के टेस्ट को भी आसानी से पास किया और मंगलवार को अपनी कमाई को स्थिर रखा. हालांकि बुधवार और गुरुवार को कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार आंकड़ा हासिल कर लिया.

फिल्म को इसके पहले पार्ट ‘Awarapan’ की लोकप्रियता का भी फायदा मिला. रिलीज के समय भले ही पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा असर नहीं छोड़ पाई थी, लेकिन बाद में यह एक कल्ट फिल्म बन गई. खासकर इसके यादगार गानों और इमोशनल कहानी ने दर्शकों के बीच इसे खास पहचान दिलाई.

पहले दिन कमाए ₹22 करोड़

Sacnilk के मुताबिक, ‘Awarapan 2’ ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को ₹22 करोड़ की कमाई की. इसके बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में करीब 55 फीसदी का बड़ा उछाल आया और फिल्म ने ₹33.75 करोड़ का कलेक्शन किया.स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी और सिनेमाघरों में बढ़े हुए शो का फिल्म को सीधा फायदा मिला. शुक्रवार को फिल्म के 9,033 शो थे, जबकि शनिवार को इनकी संख्या बढ़कर 10,496 हो गई.रविवार को फिल्म ने ₹26 करोड़ कमाए. वहीं, लंबे वीकेंड के खत्म होने के बाद सोमवार को कलेक्शन घटकर ₹9.25 करोड़ रह गया.

मंगलवार से गुरुवार तक कैसी रही कमाई?

सोमवार के बाद फिल्म ने मंगलवार को फिर स्थिर प्रदर्शन किया और ₹9.75 करोड़ का कलेक्शन किया. इस दिन भी फिल्म के शो की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली.बुधवार को फिल्म की कमाई में करीब 16 फीसदी की गिरावट आई और छठे दिन इसने ₹6.75 करोड़ कमाए. वहीं सातवें दिन यानी गुरुवार को ‘Awarapan 2’ ने 10,832 शो के जरिए ₹6 करोड़ का कलेक्शन किया.इस तरह फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में कुल ₹113.50 करोड़ की कमाई कर ली है.

‘OMG 2’ को छोड़ा पीछे

‘Awarapan 2’ की शानदार कमाई ने इमरान हाशमी को पोस्ट-कोविड दौर में रिलीज हुई स्वतंत्रता दिवस की फिल्मों की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी ऊपर पहुंचा दिया है.फिल्म ने अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की ‘OMG 2’ को टॉप-3 से बाहर कर दिया है. ‘OMG 2’ में यामी गौतम भी नजर आई थीं. करीब ₹65 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹150 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था और निवेश पर करीब 131 फीसदी का मुनाफा कमाया था.

हालांकि, अब ‘Awarapan 2’ के लिए इस लिस्ट में इससे आगे जाना आसान नहीं होगा. खासकर ‘Gadar 2’ को पीछे छोड़कर अगली पोजीशन हासिल करना इमरान हाशमी की फिल्म के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है. कुल मिलाकर, ‘Awarapan 2’ की पहले हफ्ते की ₹113.50 करोड़ की कमाई इमरान हाशमी के लिए बड़ी राहत और फिल्म के लिए शानदार बॉक्स ऑफिस सफलता मानी जा रही है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

‘आपके संगठन का मकसद क्या है…’,आशुतोष रांका और सौरभ दास से दिल्ली HC ने ऐसा क्या कहा? CJP नेताओं को वापस लेनी पड़ी याचिका

Saurabh Das-Ashutosh Ranka: सुनवाई के दौरान सौरभ और आशुतोष के वकील अभिक चिमनी ने जब…

Last Updated: October 21, 2026 15:25:29 IST

8 साल साथ रही, फिर खूनी साजिश? उन्नाव में ‘नीले ड्रम’ जैसी वारदात, बक्से में मिली लाश से सनसनी

Unnao Murder Case: कुथ समय पहले मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड ने सबको हैरान कर…

Last Updated: October 21, 2026 15:11:16 IST

IND VS NZ Live Streaming: पहले टी20 में किसका चलेगा बल्ला? भारत-न्यूजीलैंड की भिड़ंत कल, जानें कब और कहां देखें मुकाबला

India Vs New Zealand 1st T20I Live Streaming:  हैगले ओवल की पिच एक ज़रूरी फ़ैक्टर…

Last Updated: October 21, 2026 15:07:47 IST

Ektaa Kapoor New Show: प्रीता और अनुज की नई शुरुआत! नए शोमें साथ दिखे गौरव-श्रद्धा, केमिस्ट्री ने जीता दिल

Ektaa Kapoor New Show: एकता कपूर अपने नए शो में गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या…

Last Updated: October 21, 2026 15:04:04 IST

IND vs NZ: पहले T20 में इन 2 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता! भुवनेश्वर के हाथों में होगी गेंदबाजी की कमान

IND vs NZ: स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर नमन धीर और अक्षर पटेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घर…

Last Updated: October 21, 2026 14:01:42 IST