<
Categories: देश

Aaj ka Mausam 21 August: 80 की रफ्तार से चलेगी हवा, कई राज्यों में दिखेगा बारिश का रौद्र रूप; IMD की डरा देने वाली चेतावनी

Aaj ka Mausam 21 August | Today Weather News | Today Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार, आज, 21 अगस्त को दिल्ली में भारी बारिश और आंधी-तूफान की उम्मीद है. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

Aaj ka Mausam 21 August | Today Weather News | Today Weather Forecast: देश के कई राज्यों में आज मौसम खराब रहने वाला है. मौसम विभाग ने आज (21 अगस्त) के लिए यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतवानी जारी की है. इस दौरान 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. नॉर्थ इंडिया में बिजली और वज्रपात का कहर  दिखेगा. वहीं पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी है. तो चलिए जानते हैं कि देश के अलग-अलग राज्यों में आज मौसम कैसा रहने वाला है.

भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, आज, 21 अगस्त को 23 राज्यों उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, मणिपुर, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है.

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, आज, 21 अगस्त को दिल्ली में भारी बारिश और आंधी-तूफान की उम्मीद है. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

उत्तर प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, बांदा, हमीरपुर, झांसी और बिजनौर में बारिश की चेतावनी है. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं, लखनऊ में 21 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

बिहार के गया, पटना, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, सीवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मुंगेर और खगड़िया में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है. 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी. पटना में आज, 21 अगस्त को मैक्सिमम टेम्परेचर 35 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 29 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा.

झारखंड के धनबाद, देवघर, रांची, बोकारो, जमशेदपुर, सरायकेला, गिरिडीह, दुमका, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, वेस्ट सिंहभूम और ईस्ट सिंहभूम में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं. इस बीच, रांची में आज, 21 अगस्त को मैक्सिमम टेम्परेचर 31 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा.

पंजाब में आज मौसम कैसा रहेगा?

 अमृतसर, जालंधर, पटियाला, संगरूर, पठानकोट, बठिंडा, गुरदासपुर और लुधियाना में भारी बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है. हवा की स्पीड 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच सकती है.

राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा?

जयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, करौली, दौसा, नागौर, पाली, बांसवाड़ा और भरतपुर में बारिश और तेज़ हवा का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, जयपुर में 21 अगस्त को मैक्सिमम टेम्परेचर 35 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा?

शिवपुरी, गुना, भोपाल, विदिशा, सागर, ग्वालियर, दमोह, रायसेन, मंदसौर और नीमच में भारी बारिश और आंधी-तूफान की उम्मीद है. हवा की स्पीड 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं, भोपाल में आज, 21 अगस्त को मैक्सिमम टेम्परेचर 28 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

आज उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा?

रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश और अल्मोड़ा में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है. हवा की स्पीड 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी. इस बीच, देहरादून में आज, 21 अगस्त को मैक्सिमम टेम्परेचर 29 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 23 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा.

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा?

बिलासपुर, शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी, सोलन और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश की उम्मीद है. कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इस बीच, मनाली में आज, 22 अगस्त को मैक्सिमम टेम्परेचर 17 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

जम्मू और कश्मीर में आज मौसम कैसा रहेगा?

कुलगाम, अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, जम्मू, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, गंदेरबल, शोपियां और रियासी में बारिश और आंधी-तूफान की उम्मीद है. सेंसिटिव इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. श्रीनगर में मैक्सिमम टेम्परेचर 27 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

बांदा में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया जीजा, फिर किया गंदा काम, शिकायत के बाद 2 गिरफ्तार

Banda Crime News: बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर…

Last Updated: September 30, 2026 23:44:49 IST

Rise and Fall 2: ‘मैनचाइल्ड’ कहने पर शहजाद ने प्रियंका को कहा ‘गोल्ड डिगर’, भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- थप्पड़ मार दूंगी

Rise and Fall 2: राइज एंड फॉल 2’ में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला…

Last Updated: September 30, 2026 23:25:46 IST

‘डायन भाभी’ बनकर छाईं यामी गौतम, ‘नई नवेली’ फिल्म का ट्रेलर हुआ जारी, इस तारीख को होगी मूवी रिलीज

Nai naveli trailer release: यामी गौतम धर की फिल्म ‘नई नवेली’ का ट्रेलर 30 सितंबर…

Last Updated: September 30, 2026 23:10:22 IST

Shubman Gill Double Century: शुभमन गिल का तूफानी दोहरा शतक! तोड़ दिया वनडे इतिहास का सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब रह गए पीछे

Shubman Gill Double Century: शुभमन गिल ने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 117 गेंदों में…

Last Updated: September 30, 2026 22:16:27 IST

जान की बाजी लगाकर भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 180 यात्रियों की जान, तबुक एयरपोर्ट पर उतरा विमान

Dubai Tel Aviv Flight: दुबई से तेल अवीव जा रही Flydubai की फ्लाइट FZ1073 में…

Last Updated: September 30, 2026 21:52:34 IST

Rohit Sharma Viral Dance Video: शतक जमाते ही रोहित शर्मा ने किया अनोखा डांस, धरे के धरे रह गए गंभीर-अगरकर के सारे प्लान!

Rohit Sharma 35th ODI Century: गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने 72 गेंदों…

Last Updated: September 30, 2026 21:22:18 IST