<
Categories: मनोरंजन

Awarapan 2 box office collection Day 9: नौवें दिन इमरान हाशमी की फिल्म ने किया कमाल, वीकेंड पर छापे इतने करोड़; जानें अब तक की कुल कमाई

Awarapan 2 box office collection Day 9: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' से बॉक्स ऑफिस क्लैश के बावजूद इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और यह एक बड़ी कमर्शियल सक्सेस बनकर उभर रही है

Awarapan 2 box office collection Day 9:  इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म के मेकर्स ने 2007 की फिल्म ‘आवारापन’ की नॉस्टैल्जिया वैल्यू और उसके लोकप्रिय गानों के नए वर्जन को दर्शकों तक पहुंचाने पर खास जोर दिया था. इसका फायदा फिल्म को मिलता हुआ नजर आ रहा है. दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी यह फिल्म पहले ही भारत में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. आइए जानते हैं कि ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 9वें दिन कितनी कमाई की.

‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 9वें दिन ‘आवारापन 2’ की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. फिल्म ने पिछले दिन के मुकाबले करीब 43.5 फीसदी की बढ़त दर्ज करते हुए 10,008 शोज से 8.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 127.50 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 152.11 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

वहीं, विदेशों में फिल्म ने 9वें दिन 1.50 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 28.80 करोड़ रुपये हो गया है. इस तरह ‘आवारापन 2’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 180.91 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

‘आवारापन 2’ का डे-वाइज कलेक्शन

दिन भारत में नेट कलेक्शन
डे 1 ₹22.00 करोड़
डे 2 ₹33.75 करोड़
डे 3 ₹26.00 करोड़
डे 4 ₹9.25 करोड़
डे 5 ₹9.75 करोड़
डे 6 ₹6.75 करोड़
डे 7 ₹6.00 करोड़
डे 8 ₹5.75 करोड़
डे 9 ₹8.25 करोड़
कुल ₹127.50 करोड़

‘बंटवारा 1947’ से टक्कर के बावजूद हिट हुई फिल्म

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से बॉक्स ऑफिस क्लैश के बावजूद इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और यह एक बड़ी कमर्शियल सक्सेस बनकर उभर रही है. ‘आवारापन 2’ साल 2007 में रिलीज हुई कल्ट फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है. पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन समय के साथ इसके गानों और कहानी को दर्शकों का खूब प्यार मिला. यही वजह है कि सीक्वल को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्सुकता देखने को मिली.फिल्म में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी के अलावा शबाना आजमी और सुविंदर विक्की भी अहम भूमिकाओं में हैं. ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST