<
Categories: मनोरंजन

KBC 18: जब आयुष्मान ने बिग बी के लिए गाया ‘कभी कभी’, KBC 18 में दिया यादगार बर्थडे सरप्राइज; भावुक हो गए अमिताभ बच्चन

KBC 18: आयुष्मान खुराना ने KBC 18 में अमिताभ बच्चन को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने 'कभी-कभी मेरे दिल में' गाकर बिग बी को सरप्राइज किया, जिसका प्रोमो वायरल हो रहा है.

KBC 18: आयुष्मान खुराना जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन के लिए सारा अली खान के साथ ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में नजर आएंगे. शो के मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें आयुष्मान होस्ट अमिताभ बच्चन को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में सरप्राइज देते दिखाई दे रहे हैं. यह एपिसोड अमिताभ बच्चन के बर्थडे वीक को खास बनाने के लिए तैयार किया गया है. प्रोमो में आयुष्मान पहले रेडियो जॉकी के अंदाज में बिग बी का मजेदार और खास परिचय देते हैं. उनका यह अंदाज देखकर दर्शक भी काफी उत्साहित नजर आते हैं.

‘कभी-कभी’ गाकर बिग बी को किया बर्थडे विश

आयुष्मान ने अमिताभ बच्चन के लिए फिल्मी अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने रेडियो होस्ट की आवाज में कहा, ‘मान न मान, मैं हूं आपका आयुष्मान!’ इसके बाद उन्होंने अमिताभ के लिए मशहूर गाना ‘कभी-कभी मेरे दिल में’ गाया. आयुष्मान की इस खास परफॉर्मेंस पर स्टूडियो में मौजूद दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और उनका हौसला बढ़ाया. अमिताभ बच्चन भी इस सरप्राइज से काफी खुश नजर आए. सोनी लिव ने प्रोमो शेयर करते हुए इसे अमिताभ बच्चन के लिए आयुष्मान की म्यूजिकल बर्थडे विश बताया है. यह पूरा पल शो के बर्थडे स्पेशल एपिसोड का खास आकर्षण बनने वाला है.

ये भी पढ़ें:  Sunidhi Chauhan Controversy: आम लड़कियां छोड़िए…अब कपड़ों की सीमाएं तय कर रहा बजरंग दल? सुनिधि चौहान की शॉर्ट ड्रेस को लेकर मचा बवाल

23 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘उड़ता तीर’

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की स्पाई-कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर पहले ही जारी किया जा चुका है. शुरुआत में इसे 9 अक्टूबर को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन मेकर्स ने बाद में रिलीज डेट बदल दी. आकाश कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम कपूर, गुलशन ग्रोवर और बृजेंद्र काला समेत कई कलाकार नजर आएंगे. वहीं, ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ सोमवार से शनिवार रात 9 बजे प्रसारित होता है और इसे सोनी लिव पर भी देखा जा सकता है. अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर 2026 को अपना 84वां जन्मदिन मनाएंगे, ऐसे में बर्थडे वीक का यह खास एपिसोड दर्शकों के लिए काफी खास होने वाला है.

ये भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Collection: शनिवार को गिरी, रविवार को फिर दहाड़ी ‘दृश्यम 3’; कमाई देख रह जाएंगे हैरान

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

कभी लोग हंसते थे, आज मां के साथ दुबई घूम रहा ‘एलियन स्टार’; एक Reel बनी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट

Alien Star Influencer: चूरू के 'एलियन स्टार' मोती मेघवाल मां के साथ दुबई पहुंचे. वायरल…

Last Updated: October 5, 2026 10:02:57 IST

FlyDubai Flight Attack: भारतीय पायलट को मारकर, इजरायल के इस शहर को बर्बाद करना चाहता था ओमानी को-पायलट,  रिपोर्ट में खुलासा

FlyDubai Flight Attack:अल-हम्मामी ने पहले कैप्टन माछर पर कुल्हाड़ी से हमला किया, फिर प्लेन के…

Last Updated: October 5, 2026 09:27:40 IST

Sunidhi Chauhan Controversy: आम लड़कियां छोड़िए…अब कपड़ों की सीमाएं तय कर रहा बजरंग दल? सुनिधि चौहान की शॉर्ट ड्रेस को लेकर मचा बवाल

Sunidhi Chauhan Surat Concert Controversy: सुनिधि चौहान के सूरत कॉन्सर्ट के वीडियो वायरल होने के…

Last Updated: October 5, 2026 09:00:23 IST

Aaj Ka Mausam 5 October 2026: मौसम फिर लेगा करवट! UP-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी अलर्ट

Today Weather 5 October 2026: IMD ने आज, 5 अक्टूबर को दिल्ली के लिए अलर्ट…

Last Updated: October 5, 2026 08:28:53 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: शनिवार को गिरी, रविवार को फिर दहाड़ी ‘दृश्यम 3’; कमाई देख रह जाएंगे हैरान

'Drishyam 3: The Conclusion' Box Office Collection Day 3: 'दृश्यम 3' ने पहले वीकेंड में…

Last Updated: October 5, 2026 08:21:07 IST