‘Drishyam 3: The Conclusion’ Box Office Collection Day 3: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने रिलीज के पहले वीकेंड में अच्छी कमाई की है. फिल्म ने रविवार, 4 अक्टूबर को भारत में करीब 61 करोड़ रुपये नेट कमाए. इसके साथ ही फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 211.80 करोड़ रुपये, जबकि दुनियाभर में कुल कमाई 272.80 करोड़ रुपये हो गई है.
रविवार को बढ़ी कमाई
फिल्म ने शुक्रवार को 62 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी. शनिवार को कमाई घटकर 53.50 करोड़ रुपये हो गई, लेकिन रविवार को फिर से बढ़कर 61 करोड़ रुपये पहुंच गई. रविवार को फिल्म के शो में कुल 56 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. तीसरे दिन करीब 24.12 लाख लोगों ने फिल्म देखी, जिससे तीन दिनों में कुल फुटफॉल लगभग 69.14 लाख हो गया.
हिंदी वर्जन को मिला अच्छा रिस्पॉन्स
रविवार को फिल्म के हिंदी 2D वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 64.29 प्रतिशत रही. शाम के शो सबसे ज्यादा पसंद किए गए और इनमें करीब 80.46 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही. केरल में भी फिल्म को लेकर अच्छी चर्चा हो रही है. कई मलयालम दर्शकों ने फिल्म की नई कहानी और अलग क्लाइमैक्स को पसंद किया है.
ये भी पढ़ें: खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता
इस बार कहानी है अलग
‘दृश्यम 3’ में विजय सालगांवकर की कहानी को आगे बढ़ाया गया है. पुराने मामले के बाद एक बार फिर विजय की मुश्किलें बढ़ जाती हैं. मीरा देशमुख बदला लेने के लिए लौटती हैं और एक नया क्राइम ब्रांच अधिकारी विजय के बनाए हुए सबूतों और अलिबी को चुनौती देता है. खास बात यह है कि यह फिल्म मोहनलाल की मलयालम ‘दृश्यम’ सीरीज की तीसरी फिल्म का सीधा रीमेक नहीं है. इसका कहानी और अंत अलग रखा गया है.
ये भी पढ़ें: बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है