<
Categories: मनोरंजन

पाकिस्तानियों से बुलवाना चाहते थे ‘जय हिंद’, फिर आया ऐसा आइडिया; बना डाली करोड़ों की ‘उड़ता तीर’

Udta Teer: करण जौहर की फिल्म 'उड़ता तीर' ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया. डायरेक्टर आकाश कौशिक ने बताया आखिर उन्हें इस अनोखी फिल्म को बनाने का आइडिया कहां से आया था. उन्होंने यह भी बताया कि अपनी पहली फिल्म को लेकर उनके मन में शुरुआत में काफी डर था.

Udta Teer: करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘उड़ता तीर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और भारत में इसकी ग्रॉस कमाई 50 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. यह एक स्पाई कॉमेडी फिल्म है, जिसमें आयुष्मान खुराना और सारा अली खान मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. इनके अलावा गुलशन ग्रोवर, राम कपूर, राहुल बोस और मुकुल देव जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म की सफलता के बीच इसके डायरेक्टर आकाश कौशिक ने बताया है कि आखिर उन्हें इस अनोखी फिल्म को बनाने का आइडिया कहां से आया था. उन्होंने यह भी बताया कि अपनी पहली फिल्म को लेकर उनके मन में शुरुआत में काफी डर था.

कैसे आया ‘उड़ता तीर’ बनाने का आइडिया?

फिल्म के डायरेक्टर आकाश कौशिक ने फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में फिल्म की कहानी के पीछे की सोच के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि उन्हें बचपन से ही देशभक्ति पर बनी फिल्में देखना पसंद रहा है. सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक है. आकाश के मुताबिक, उन्होंने हमेशा फिल्मों में भारतीय हीरोज को ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारे लगाते देखा है. ऐसे ही एक विचार से उनके मन में ख्याल आया कि क्यों न पड़ोसी देशों के लोगों से भी ये नारे लगवाए जाएं. यहीं से उन्हें ‘उड़ता तीर’ की कहानी का आइडिया मिला. डायरेक्टर ने बताया कि उन्हें शुरुआत से ही लगा था कि यह एक अलग तरह का कॉन्सेप्ट है और दर्शकों को पसंद आ सकता है.

पहली फिल्म को लेकर था काफी डर

‘उड़ता तीर’ आकाश कौशिक की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म है. उन्होंने बताया कि पहली फिल्म बनाना उनके लिए आसान नहीं था. एक लेखक के तौर पर भी उन्हें शुरुआत में अपनी पहचान बनाने और लोगों का भरोसा जीतने में समय लगा था. हालांकि, इस फिल्म के दौरान उन्हें ऐसे प्रोड्यूसर्स और कलाकारों का साथ मिला, जिन्होंने उनकी सोच पर भरोसा किया. आकाश के मुताबिक, शुरुआत में सभी के मन में थोड़ा डर था, लेकिन पूरी टीम ने उनका साथ दिया.

कॉमेडी, एक्शन और सस्पेंस से भरपूर है फिल्म

आकाश कौशिक ने बताया कि ‘उड़ता तीर’ कोई साधारण फिल्म नहीं है. इसमें कॉमेडी के साथ सस्पेंस, एक्शन और कई दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिलते हैं. फिल्म की कहानी अलग-अलग जॉनर के बीच आगे बढ़ती है, जिसकी वजह से इसे बनाना भी एक चुनौती थी. डायरेक्टर ने कहा कि फिल्म को मिल रहे प्यार और दर्शकों के अच्छे रिस्पॉन्स से वह काफी खुश हैं.

ये भी पढ़ें:  Who Is Gen Z Baba: छलरे छलरे बाल, नशीली आंखें और खूबसूरत चेहरा…कौन हैं वृंदावन के Gen Z बाबा? जो बना रहे लड़कियों को अपना दीवाना

50 करोड़ के पार पहुंची फिल्म की कमाई

फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत और दर्शकों की प्रतिक्रिया ने पूरी टीम को उत्साहित किया है. भारत में फिल्म की ग्रॉस कमाई 50 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है. पहली ही फिल्म से बतौर डायरेक्टर आकाश कौशिक को मिली इस सफलता ने उनके लिए आगे की राह भी दिलचस्प बना दी है.

ये भी पढ़ें: Suhana Khan First Look: ‘किंग’ के गाने में छिपा है बड़ा राज, आग में जलते घर के सामने दिखीं सुहाना? फैंस ने Decode की पूरी कहानी!

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

कक्षा 10 के छात्रों के लिए Padhle लाएगा भारत का सबसे किफ़ायती बोर्ड 2027 क्रैश कोर्स ‘विजय बैच’

नई दिल्ली, 3 नवंबर: बोर्ड परीक्षाओं में करीब 100 दिन बाकी रहते हुए एडटेक प्लेटफॉर्म…

Last Updated: November 3, 2026 14:07:13 IST

Hardik Pandya IPL 2027 Trade: इस टीम में जाएंगे हार्दिक पांड्या, इन दो खिलाड़ियों के बदले तय होगी डील? फैंस के बीच मची खलबली

Hardik Pandya IPL 2027 Trade: IPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़कर…

Last Updated: November 3, 2026 13:49:56 IST

EPFO WhatsApp Services: अब WhatsApp पर चेक करें PF बैलेंस और पासबुक, बंद खातों का पैसा भी आएगा अपने आप

EPFO WhatsApp Services: एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड (EPF) अकाउंट होल्डर्स अब EPFO ​​के वेरिफाइड WhatsApp नंबर,…

Last Updated: November 3, 2026 13:47:41 IST

WhatsApp New Feature: अनजान कॉलर की मिलेगी पूरी जानकारी, फोन उठाने से पहले जान सकेंगे ये जरूरी बातें

WhatsApp New Feature: अनजान नंबर से कॉल आने पर जान सकेंगे कॉलर किस देश का…

Last Updated: November 3, 2026 13:39:50 IST

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स, सूरत में ‘SARDAR – THE MAKER OF UNITY’ थीम पर अनूठा कार्यक्रम

“संगठन से शक्ति, संकल्प से सिद्धि और सेवा से समाज का निर्माण।” सूरत: सरदार वल्लभभाई…

Last Updated: November 3, 2026 13:22:12 IST