<
Categories: मनोरंजन

बादशाह की पहली पत्नी कौन हैं? तलाक के 6 साल बाद रैपर ने की दूसरी शादी, जानिए अब कहां रहती हैं जैस्मीन मसीह

Badshah First Wife: रैपर बादशाह के बारे में खबरें हैं कि उन्होंने ईशा रिखी से शादी कर ली है. दोनों की शादी की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. बादशाह पहले भी शादी कर चुके हैं और उनका तलाक भी हो चुका है. आखिर अब कहां रहती हैं उनकी पहली पत्नी? जानिए सब कुछ इस खबर में.

Badshah Wedding: सिंगर-रैपर बादशाह अक्सर चर्चाओं में रहते हैं. अब वह अपनी दूसरी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं. हालांकि अभी तक इसकी बादशाह या उनकी कथित दूसरी पत्नी ईशा रिखी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. लेकिन क्या आपको पता है कि बादशाह पहले भी एक शादी कर चुके हैं और उनकी एक बेटी भी है. इस वक्त कहां रह रहा उनका परिवार. 

कौन हैं बादशाह की पहली पत्नी?

बादशाह की पहली पत्नी का नाम जैस्मीन मसीह है. बादशाह और जैस्मीन मसीह ने साल 2012 में शादी की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका तलाक 2020 के आसपास हो गया था. करीब आठ साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने अलग रहने का फैसला किया है. 

बादशाह की एक बेटी भी है

बादशाह और जैस्मीन की एक बेटी है, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है. रैपर की बेटी का जन्म जनवरी 2017 में हुआ था. जानकारी के मुताबिक इस वक्त मां बेटी भारत के बाहर यानी विदेश में रह रही हैं. वो ब्रिटेन या कनाडा में हैं. वह मीडिया की नजरों से दूर प्राइवेट लाइफ बिताती हैं. 

कौन हैं दूसरी पत्नी?

खबरों के मुताबिक सिंगर-रैपर बादशाह ने अपनी गर्लफ्रेंड ईशा रिखी से शाद कर ली. ईशा रिखी पंजाबी सिनेमा और मॉडलिंग जगत में एक जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने 2012 में फिल्म ‘जट्ट एंड जूलियट’ में एक छोटी भूमिका से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जो उस समय की सबसे सफल पंजाबी फिल्मों में से एक थी. इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया  है. 

हानिया आमिर संग भी जुड़ चुका है नाम

बादशाह का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग भी जुड़ भी जुड़ चुका है. दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कई खबरें रही हैं. हालांकि, रैपर ने पुष्टि की थी कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. दोनों को कई जगहों पर साथ भी देखा गया था.  

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

हमेशा के लिए खाली रहेंगी चिन्नास्वामी की 11 सीटें… RCB का बड़ा फैसला, प्रैक्टिस में 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे

चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा के लिए खाली रखी जाएंगी. ये खाली सीटें उन…

Last Updated: March 24, 2026 18:23:56 IST

Viral Video: नई गाड़ी लेकर बच्चों को घुमा रहा था व्यक्ति, बच्चा चोर समझ लोगों ने कर दी धुनाई

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक आदमी ने नई गाड़ी खरीदी. वो अपनी गली के…

Last Updated: March 24, 2026 18:12:43 IST

Optical Illusion: भीड़ में छिपी मछली ने घुमाया सबका दिमाग, क्या आप 15 सेकंड में ढूंढ पाएंगे?

Optical Illusion Challenge: ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें हमेशा से लोगों के दिमाग को उलझाने और…

Last Updated: March 24, 2026 18:09:20 IST

IPL 2026: BCCI के वो 7 सख्त नियम, तोड़ा तो भारी लगेगा जुर्माना, खिलाड़ियों में खौफ!

आईपीएल 2026 से पहले बीसीसीआई ने नई गाइडलाइंस जारी की है. बोर्ड ने कुल 7…

Last Updated: March 24, 2026 17:56:09 IST

CNG vs EV कौन सी कार रहेगी फायदेमंद? किसे लेना नहीं पड़ेगा जेब पर भारी, समझें पूरा हिसाब

इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि आपको कौन सी कार लेनी जिससे आगे…

Last Updated: March 24, 2026 17:47:34 IST

घर पर कार धोते समय रखें इन बातों का ध्यान, नजरअंदाज करने से हो सकते हैं कई नुकसान

ऐसा करने से न केवल कार की चक खत्म हो जाएगी बल्कि इंजन को भी…

Last Updated: March 24, 2026 17:41:33 IST