<

2025 के बेस्ट Bollywood Celebrity Couple Outfits, जो देते हैं बेहतरीन स्टाइल इंस्पिरेशन

Bollywood Celebrity Couple Outfits: बॉलीवुड में कई पॉपुलर बॉलीवुड कपल्स ऐसे हैं, जो अपने स्टाइसलिश आउटफिट्स की वजह से खबरों में रहते हैं. इसलिए यहां हम आपको 2025 के उन पॉपुलर बॉलीवुड कपल्स के आउटफिट्स दिखा रहे हैं, जो आपके लिए बेहतरीन स्टाइल इंस्पिरेशन हो सकते हैं.

Bollywood Celebrity Couple Outfits: बॉलीवुड सेलिब्रिटी सिर्फ अपनी फिल्मों ही नहीं बल्कि अपने स्टाइलिश फैशन की वजह से भी हमेशा चर्चा में रहते हैं, फैंस उनके स्टाइल को फॉलो करने की कोशिश करते हैं. साल 2025 में कई पॉपुलर बॉलीवुड कपल्स ने यह बात साबित की है कि स्टाइलिश दिखने के लिए अवर ड्रेस होना और ज्यादा स्किन शो करना नहीं है, आप सिंपल आउटफिट के साथ भी बेहद अट्रैक्टिव और स्टाइलिश लग सकते हैं. तो आइये देखते हैं यहां साल 2025 में पॉपुलर बॉलीवुड कपल्स के आउटफिट्स, जो हो सकते हैं बेहतरीन स्टाइल इंस्पिरेशन

1. आलिया भट्ट – रणबीर कपूर (Alia Bhatt – Ranbir Kapoor)

क्लासिक स्टाइल आउटफिट कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का यह लुक इस बात का सबूत है. क्रिसमस पार्टी के लिए आलिया ने रेड हॉल्टर नेक ड्रेस पहनी, जिसमें हल्का सा थाई स्लिट था. इस आउटफिट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है. वहीं रणबीर ने ऑल-ब्लैक लुक चुना और इसमें लेदर जैकेट ने पूरे आउटफिट को खास बना दिया और सभी का ध्यान उनकी ओर खींचा चला जा रहा हैं. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के इस लूक देखकर यह कहना गलत नहीं है कि बेसिक कपड़ों को सही तरीके से स्टाइल किया जाए, तो वो भी एलिगेंट लुक देता है.

2. दीपिका पादुकोण – रणवीर सिंह (Deepika Padukone – Ranveer Singh)

साल 20205 की दीपावली पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पहली बार अपनी बेटी दुआ का चेहरा दिखाया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. इन तसवीरों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी बेटी के साथ पोज दे रहे हैं और तीनों रेड कलर से एथनिक में सब्यसाची के आउटफिट में बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं. यह एक परफेक्ट फैमिली फोटो थी. इस दौरान दीपिका पादुकोण ने अपने आउटफिट के साथ बेहतरीन झुमके पहने थे, जिसने पूरे आउफिट परजबरदस्त कॉम्प्लिमेंट किया था. ऐसे में ये कहना गलत नहीं की ट्रेडिशनल आउटफिट में एक खास एक्सेसरी पूरे लुक को बदल सकती है.

3. विराट कोहली – अनुष्का शर्मा (Virat Kohli – Anushka Sharma)

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का यह एयरपोर्ट लुक इस बात का सबुत है कि कैजुअल लुक भी स्टाइलिश हो सकता है. विराट ने न्यूट्रल कलर स्कीम अपनाई है, वही अनुष्का ने सिंपल जींस-शर्ट के साथ सनग्लासेस कैरी किए है, जो उन्हे स्टाइलिश बना रहे हैं. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का यह लुक देखकर यह कहना सही है कि कैजुअल कपड़ों में भी रंगों का सही चुनकर आप फैशनेबल दिख सकते हैं.

4. विक्की कौशल – कैटरीना कैफ (Vicky Kaushal – Katrina Kaif)

अगर आप कपल ट्विनिंग करना चाहते हैं, तो विक्की कौशल और कैटरीना कैफ से इंस्पिरेशन लें. इस लुक में विक्की ने ब्लैक आउटफिट को कैप और सनग्लासेस से स्मार्ट टच दिया है. वहीं कैटरीना ने सिंपल ब्लैक ड्रेस को को खास बनाया. ब्लैक और वाइट कलर ऐसे है, जो कभी बोरिंग लुक नहीं देते है. इन्हें बस अच्छी एक्सेसरीज से स्टाइल करना सही होता है.

5. सिद्धार्थ मल्होत्रा – कियारा आडवाणी (Sidharth Malhotra – Kiara Advani)

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपने बेहतरीन फैशन से हर बार लोगों को इंप्रेस करते हैं. इस साल 2025 की दीवाली पर दोनों ने मैचिंग के लिए येलो आउटफिट पहना था, जिसमें दोनों परफेक्ट कपल गोल दे रहे हैं. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी यह आउटफिट इंस्पिरेशन है कि त्योहारों पर हल्के और खुशमिजाज रंग हमेशा अच्छा असर डालते हैं.

बॉलीवुड सेलिब्रिटी कपल्स हमेशा ये साबित करते हैं कि फैशन का मतलब सिर्फ ट्रेंड फॉलो करना नहीं, बल्कि अपने कम्फर्ट, रंगों और सही स्टाइलिंग को समझना है। आप चाहें तो इन सेलिब्रिटी कपल्स आउटफिट से इंस्पिरेशन लें सकते हैं  या इन्हें अपने तरीके से रीक्रिएट कर सकते हैं. ध्यान रहे कि सिंपल स्टाइल हमेशा काम करता है, क्योंकि असली फैशन वही है, जिसमें आप खुद को अच्छा और कंफर्टेबल महसूस करें

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

SA vs NZ: साउथ अफ्रीका की वापसी, न्यूजीलैंड को हराकर बराबर की सीरीज, आखिरी टी20 कब?

साउथ अफ्रीका ने चौथे टी20 में न्यूजीलैंड को 19 रन से हराकर पांच मैचों की…

Last Updated: March 22, 2026 18:10:08 IST

नवरात्रि में पड़ रहा सोमवार क्यों माना जा रहा है खास? जानिए इस दिन क्या करने से मिल सकता है लाभ

Chaitra Navratri 2026:चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ…

Last Updated: March 22, 2026 17:56:38 IST

150 KM की दूरी का नियम भी पड़ा फीका! जेवर एयरपोर्ट ने भरी उड़ान, IGI से महज 61 किलोमीटर का है अंतर

Noida International Airport: उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) बनकर…

Last Updated: March 22, 2026 17:51:50 IST

LPG Supply: तेल संकट के बीच राहत, अमेरिका से LPG भारत पहुंचा, हॉर्मुज स्ट्रेट पर ट्रंप की ईरान को चेतावनी

Global Oil Crisis: भारत के लिए मीडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत भरी खबर सामने…

Last Updated: March 22, 2026 17:48:11 IST

तीसरे दिन 500 करोड़ से ऊपर पहुंची ‘धुरंधर द रिवेंज’, पहले पार्ट के मुकाबले कितनी हुई कमाई

रिलीज के बाद से ही धुरंधर द रिवेंज लगातार नए रिकॉर्ड्स बना रही है. फिल्म…

Last Updated: March 22, 2026 17:24:43 IST

Sunil Grover: सुनील ग्रोवर का देसी अंदाज, सड़क किनारे कपड़े प्रेस करते दिखे एक्टर, जानें फैंस का रिएक्शन

Sunil Grover Viral Video: सुनील ग्रोवर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक…

Last Updated: March 22, 2026 17:10:33 IST