होम / Bhojpuri Gana : ट्रेंडिंग में चल रहा खेसारी लाल का होली गाना 1 मिलियन व्यूज के पार

Bhojpuri Gana : ट्रेंडिंग में चल रहा खेसारी लाल का होली गाना 1 मिलियन व्यूज के पार

Kanchan Rajput • LAST UPDATED : February 8, 2022, 7:43 pm IST

Bhojpuri Gana

Bhojpuri Gana : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों अपने होली गानों को लेकर काफी चर्चा में हैं। इन दिनों उनके गाने आउट हो रहे है। उनका कोई भी वीडियो रिलीज होते ही पॉपुलर हो रहा है। वहीं खेसारी के गानों को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

ऐसे में एक दिन पहले रिलीज हुआ उनका भोजपुरी गाना ‘माँझी के मूस’ यूट्यूब पर जमकर ट्रैंड कर रहा है। इस गाने के वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। होली के मौके पर रिलीज हुए इस गाने को भी दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।

Read More:  Bhojpuri Singer Shilpi Raj : सिंगर शिल्पी राज के गाने ‘नदी बिचे नईया डोले’ ने मचाया तहलका, 38 करोड़ व्यूज पार

होली की मस्ती में डूबी एक्ट्रेस 

Actress immersed in Holi fun
Actress immersed in Holi fun

‘माँझी के मूस’ गाने को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में खेसारी लाल अपनी को-एक्ट्रेस के साथ जमकर डांस कर रहे हैं।

दोनों होली के रंगों के बीच खूब चिढ़ा रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस चमचमाती ब्लैक ड्रेस में भी कहर बरसा रही हैं। इसमें वह अपनी खूबसूरती का जादू बिखेर रही हैं। एक तरह से वे होली इस मौके पर दर्शकों को इस गाने का वीडियो सुनने और देखने पर मजबूर कर रही है। (Bhojpuri Gana )

खबर लिखे जाने तक ये गाना यूट्यूब पर 21वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को लिखने तक दो मिलियन से अधिक बार देखा गया था। वहीं एक लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिले थे।

सॉन्ग सपोर्ट टीम Bhojpuri Gana 

अगर भोजपुरी होली गीत ‘माँझी के मूस’ के मेकिंग की बात करें तो इसे खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपने सुर से सजाया है। इसके बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा हैं। वीडियो डायरेक्टर सुशांत चंदन हैं।

वेलेंटाइन डे पर अक्षरा सिंह के साथ होगा रोमांस

Akshara Singh and Khesari Lal Yadav
Akshara Singh and Khesari Lal Yadav

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव इन दिनों अक्षरा सिंह के साथ वैलेंटाइन्स डे के मौके के लिए किसी स्पेशल सॉन्ग की शूटिंग कर रहे हैं। जिसकी एक झलक खेसारी लाल ने अक्षरा के साथ अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

Bhojpuri Gana

Read More: Bhojpuri Holi Song : समर सिंह के नए होली गाने ‘डलले बाटे गुंगा’ रिलीज

Read More: Bhojpuri Actress Neha Malik : एक्ट्रेस नेहा मलिक की हॉट तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने

Connect Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT