<

शादी पर नहीं करती विश्वास ये फेमस भोजपुरी सिंगर! जर्मनी के स्पर्म बैंक और IVF की मदद से दिया बच्चे को जन्म… परिवार ने कहा …

Bhojpuri Singer Became Mother Without Getting Married: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर सिंगर, जो हाल ही में मां बनी है, लेकिन उन्होंने शादी नहीं की है. जर्मनी में स्पर्म बैंक और IVF की मदद से सिंगर ने ऋषिकेश के एम्स में एक खूबसूरत बच्चे को जन्म दिया है. आइये जानते हैं कौन है वो सिंगर

Bhojpuri Singer Devi: अपनी दिलकश अवाजा से सभी का दिल छू जाने वाली सिंगर देवी ने हाल ही में एक बेहद खूबसूरत बच्चे को जनम दिया हैं, लेकनि उन्होने अभी तक शादी नहीं की है, यानी सिंगर देवी बिन शादी के मां बनी है.  सिंगर का कहना है कि उन्हें शादी पर विश्वास  नहीं है. आइये जानते हैं यहां कि देवी का ऐसा मानना क्यों है

क्यों शा दी पर विश्वास नहीं करती भोजपुरी सिंगर देवी

भोजपुरी सिंगर देवी शादी पर विश्वास नहीं करतीं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने देखा है कि शादी के बाद उन महिलाओं की आजादी छिन जाती है और उनकी पूरी की पूरीजिंदगी पति-सास-ससुर के इर्द-गिर्द ही सिमट जाती है, जिससे बाद उन मिहालाओं की जिंदगी नर्क जैसी बनने लगती है; इसलिए वो ऐसी बंधनों में नहीं रहना चाहती है और इसलिए वो कभी भी शादी के बारे में नहीं सोचती हैं. यही वजह है कि सिंगर देवी ने शादी करे बिना मां बनने का फैसला किया. देवी ने इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने IVF तकनीक और स्पर्म बैंक की मदद से सिंगल मदर बनने का निर्णय लिया था और इस फैसले में उनके परिवार ने उनका सहयोग किया 

बिना शादी के मां बनी भोजपुरी सिंगर देवी

भोजपुरी सिंगर देवी ने 9 सितंबर 2025 में  ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ऑपरेशन के जरिए एक बच्चे को जन्म दिया था. अपने फैंस को यह खुशी देवी ने एक इंस्टाग्राम के पोस्ट के जरीए दी थी, जानकारी देते हुए पोस्ट में लिखा था- मुझे बच्चे को जन्म देने के बाद बेहद खुशी हो रही है और ऐसा महसूस हो रहा है कि दुनिया में मुझे सब कुछ मिल गया है। इसके अलावा भोजपुरी सिंगर देवी के पिता प्रो. प्रमोद कुमार ने भी इस खुशी को जाहिर करते हुए मीडिया से बात की थी और कहा था कि उनकी बेटी ने जर्मनी में के एक स्पर्म बैंक और IVF की मदद से और डॉक्टरी की देखरेख में गर्भधारण किया था और अब दोनों ही बेहद स्वास्थ है. देवी का पूरा परिवार उनके इस निर्णय से पहले से ही अवगत था.

सिंगर देवी ने कायम की सामाजिक रूप से बड़ी मिसाल

भोजपुरी सिंगर देवी का बिना शादी के मां बनना सामाजिक रूप से एक बड़ी मिसाल माना है. क्योंकि भारत मेंकई अविवाहित महिलाए के मां बनने को लेकर अब भी कई तरह की धारणाएं और सवाल खड़े होते हैं. वहीं, देवी का यह शानदार निर्णय आधुनिक सोच को बढ़ावा देने का काम करता है। परिवार के सहयोग और चिकित्सकीय पद्धति की मदद से देवी ने आज यह साबित कर दिया है कि स्त्री अपनी इच्छा से कभी भी मां बन सकती है. 

भोजपुरी इंडस्ट्री में मशहूर है सिंगर देवी

बता दें कि सिंगर देवी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अच्छी पहचान बनाई हैं, उनके गाए हुए गाने लोगों को बेहद पसंद है, यही वजह है कि जब भी देवी का गाना रिलीज होता है, तो इंटरनेट पर धूम मच जाती है और गाना वायरल हो जाता है.. सिंगर भिखारी ठाकुर की पोती हैं और मूल रूप से छपरा की रहने वाली है और यही से उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा और संगीत की शिक्षा पूरी की है। . 

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Silver Price Today 26 October 2026: चांदी की कीमतों में बड़ा धमाका! एक किलो के भाव में 5,500 की गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 26 October 2026:26 अक्टूबर 2026 को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…

Last Updated: October 26, 2026 10:24:57 IST

BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष को चाकुओं से गोदा, ड्रग्स के धंधे के खिलाफ उठाई थी आवाज; दहशत में इलाके के लोग

Jabalpur Crime: घायल मंगल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना की…

Last Updated: October 26, 2026 10:02:40 IST

Giridih Road Accident: मौत का सफर! ट्रेलर में फंसकर 6 किलोमीटर तक घिसटी कार, हथौड़े से तोड़कर निकाले गए लोग

Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में ट्रेलर से टकराकर वैगनआर कार फंस गई, जिसे…

Last Updated: October 26, 2026 09:46:09 IST

Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें ताजा रेट

Gold Price Today 26 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 142,510…

Last Updated: October 26, 2026 09:25:09 IST

Punjab Firing: पंजाब में दिनदहाड़े खूनी खेल! दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवारों ने चलाई गोलियां, 2 की मौत और 3 घायल

Punjab Firing: पंजाब के मोगा में दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों…

Last Updated: October 26, 2026 09:10:52 IST